Nature Nature

कृषि अधिकारी ने दिए किसानों को सुझाव, पाले से ऐसे बचा सकते है फसल…पढ़े पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में बढ़ रही सर्दी और शीतलहर से फसलों को बचाने के लिए किसानों के लिए कृषि विभाग ने सुझाव दिए। कृषि अधिकारी डॉ. कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि सरसों की फसल पाले के प्रति ज्यादा संवेदनशील है क्योंकि जब न्यूनतम तापक्रम 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तथा उत्तर दिशा से ठंडी हवा चल रही हो और आसमान साफ हो तो पाले से नुकसान की आशंका बढ़ जाती हैं। इसलिए पाले से बचाव के लिए हल्की सिंचाई यदि फव्वारा से हो तो सबसे उपयुक्त है। नमी युक्त जमीन में काफी देर तक गर्मी रहती है और भूमि का तापमान नहीं गिरता है। इसके अतिरिक्त जिन दिनों पाला पड़ने की संभावना हो उन दिनों फसलों पर गंधक के तेजाब के 0.1% घोल का छिड़काव करना चाहिए। एक लीटर गंधक के तेजाब को 1000 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टर या डाईमिथायल सल्फोऑक्साइड 1 मिली प्रतिलीटर पानी में घोल बनाकर 100-125 लीटर प्रति बीघा की दर छिड़काव करें तथा छिड़काव को आवश्यकतानुसार 10 दिन के अंतराल पर दोहरा सकते है। सरसों, गेहू, मटर जैसी फसलों को पाले से बचाने में गंधक के तेजाब का छिड़काव करने से न केवल पाले से बचाव होता है बल्कि पौधों में पोषक तत्त्व एवं रासायनिक सक्रियता बढ़ जाती है, जो पौधों में रोगरोधिता बढ़ाने में एवं फसल को जल्दी पकाने में सहायक होती है। खेत की उत्तर पश्चिम दिशा में जिधर से शीत लहर आती है फसलों के अवशेष, कूड़ा करकट, घास फूस जला कर धुँआ करें। यह उपाय अपनाकर किसान भाई अपनी फसलों को पाले के नुकसान से बचा सकते हैं।

  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी…

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    समाचार-गढ़ 29 सितंबर, 2026। तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में नागरकोइल के पास एक यूट्यूबर कपल के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोर घर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनावों का ऐलान इसी सप्ताह संभव, चार चरणों में मतदान की तैयारी

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    यूट्यूबर कपल के घर करीब 1 करोड़ की चोरी, 944 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर; सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के दायरे में

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    Rajasthan News: हर 10 किलोमीटर पर स्वास्थ्य सुविधा का प्लान, 600 नए सब-सेन्टर खुलेंगे; 50 हजार नियुक्तियों के बाद अब ग्राउंड पर एक्शन

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    NCRB Data: 10 साल में चार गुना बढ़े बच्चियों से रेप के दर्ज मामले, 2024 में 43,675 पीड़ित; 86% केस अदालतों में लंबित

    कुमार विश्वास के BJP में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा के लिए भाजपा पैनल में नाम

    कुमार विश्वास के BJP में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा के लिए भाजपा पैनल में नाम

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights