Nature Nature

कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष की घोषणा की

Nature

समाचार गढ़। अलवर ग्रामीण से विधायक और पूर्व मंत्री टीकाराम जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को ये आदेश जारी किए। कांग्रेस ने इस बार नेता प्रतिपक्ष के पद पर दलित चेहरे को जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार दलित चेहरे को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। अब तक कांग्रेस- बीजेपी किसी ने दलित को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया था। साथ गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेशाध्यक्ष बने रहेंगे।

टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण से तीसरी बार विधायक बने हैं। गहलोत सरकार में वे पहले राज्य मंत्री थे, इसके बाद उन्हें प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। जूली भंवर जितेंद्र सिंह के नजदीकी माने जाते हैं। जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाने में जितेंद्र सिंह का बड़ा रोल माना जा रहा है।

कांग्रेस ने जाट-दलित कॉम्बिनेशन का फॉर्मूला अपनाया

कांग्रेस ने इस बार जाट दलित कॉम्बिनेशन का फॉर्मूला अपनाया है। पहली बार दलित नेता को नेता प्रतिपक्ष बनाकर कांग्रेस ने बड़े वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। जाट चेहरे के तौर पर गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेशाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। लंबे समय बाद इस फॉर्मूले को अपनाया गया है। अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर जाट और नेता प्रतिपक्ष के तौर पर दलित चेहरे को मौका देकर लोकसभा चुनाव से पहले दो बड़े वोट बैंक को मैसेज देने की रणनीति अपनाई है।

विधानसभा में अलग से चैंबर और स्टाफ मिलेगा

नेता प्रतिपक्ष के तौर पर जूली को विधानसभा में अलग से चैंबर आवंटित होगा। अलग स्टाफ मिलेगा। जूली अब विधानसभा की जनलेखा समिति के अध्यक्ष होंगे। नेता प्रतिपक्ष ही इस कमेटी के अध्यक्ष होते हैं। जनलेखा समिति सबसे अहम कमेटी मानी जाती है।

  • Related Posts

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। अगर किसी पैकेज्ड फूड में नमक, चीनी या सैचुरेटेड फैट तय सीमा से ज्यादा हुआ, तो उसके पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोणीय चेतावनी लेबल…

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। केंद्र सरकार महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को आगे बढ़ाने के लिए सितंबर के तीसरे हफ्ते में संसद का छोटा विशेष सत्र बुलाने पर विचार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights