Nature Nature

कस्बे का बाज़ार, मंदिर, मुख्य गलियां सजी रंग बिरंगी लाइटों, फ़रियो, झंडों से, परिवार के साथ आएं और देखें, शामिल हो उत्सव में

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। 22 जनवरी के दिन अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर पूरे देश प्रदेश में उत्सव का माहौल है। देश के कोने कोने में इसको भव्य रूप से मनाने के लिए रामभक्तों द्वारा तैयारियां की जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में 21 व 22 जनवरी को कई आयोजन भी होंगे। गांवों में मंदिरों की सजावट प्रारम्भ कर दी गई है। वहीं कस्बे में भी मंदिरों की सजावट शुरू कर दी गई है व आस पास साफ सफाई करवाई जा रही है। कस्बे के घूमचक्कर, पुस्तकालय से घूमचक्कर गली, भैंरूजी मंदिर गली, रानी बाजार, हाई स्कूल गली, झंवर बस स्टेण्ड से सेसोमूं स्कूल, गौरव पथ रोड, मुख्य बाजार सहित कस्बे की मुख्य जगहों व रोड के बीचों बीच लगे खंभों पर रंग बिरगी लाईटें, फरियों व झण्डों से सजाया गया है। वहीं कस्बे के मालजी नाई कटला, मुरली वॉच कम्पनी, पुस्तकालय के ऊपर रंगबिरंगी लाईटों की रोशनी से पूरा कस्बा राममय नजर आ रहा है। इन गलियों से गुजरने वाला हर शख्स दिपावली से इस माहौल की प्रशंसा करता हुआ दिखाई दे रहा है। विश्व हिन्दू परिषद् के प्रखण्ड अध्यक्ष श्यामसुन्दर जोशी व प्रखण्ड मंत्री संतोष बोहरा ने कस्बे के नागरिकों से अपील की है कि शाम को परिवार सहित इन मार्गों व स्थानों पर जाकर रामलला के इस उत्सव का हिस्सा बनें व रामलला के जयकारे लगाएं।

  • Related Posts

    राजस्थान में हीट डोम का असर: 12 शहरों में तापमान 40°C पार, लू और उमस से हालात गंभीर

    समाचार गढ़ 24 अप्रैल 2026। राजस्थान में इन दिनों ‘हीट डोम’ के असर से मौसम ने खतरनाक करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के साथ…

    बीकानेर में शोक की लहर: बीकाजी CMD शिव रतन अग्रवाल को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, दिग्गज नेताओं का लगा तांता

    समाचार गढ़, 24 अप्रैल 2026, बीकानेर। बीकाजी समूह के CMD शिव रतन अग्रवाल के निधन के बाद शुक्रवार को उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में हीट डोम का असर: 12 शहरों में तापमान 40°C पार, लू और उमस से हालात गंभीर

    राजस्थान में हीट डोम का असर: 12 शहरों में तापमान 40°C पार, लू और उमस से हालात गंभीर

    बीकानेर में शोक की लहर: बीकाजी CMD शिव रतन अग्रवाल को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, दिग्गज नेताओं का लगा तांता

    बीकानेर में शोक की लहर: बीकाजी CMD शिव रतन अग्रवाल को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, दिग्गज नेताओं का लगा तांता

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

    राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

    राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights