Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ सहित मोमासर, बिग्गा, सूडसर,लिखमीसर में भरा रामदेव जी महाराज का मेला

Nature

श्रीडूंगरगढ़ सहित मोमासर, बिग्गा, सूडसर,लिखमीसर में भरा रामदेव जी महाराज का मेला

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को आज श्री डूंगरगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्र में बाबा रामदेव जी महाराज का मेला भरा ।श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा बास, सहित मोमासर,लिखमीसर,सूडसर, बिग्गा, सातलेरा गांव सहित अंचल में बाबा रामदेव जी महाराज की दशमी तिथि को मंदिरों में सुबह से ही रामसा पीर के भक्तों का रेला लगा रहा। भक्तों ने नारियल, पतासा, लड्डू, पेड़ा का प्रसाद चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। श्री डूंगरगढ़ स्थित बिग्गा बास के रामदेव जी मंदिर में मेला भरा गया। मेले में श्री डूंगरगढ़ सहित सातलेरा, जेतासर, पुंदलसर, जैसलसर सहित आसपास के गांवो से हजारों की तादाद में भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में प्रसाद, खिलौने, मनिहारी सहित अस्थाई दुकानों पर बाबा के भक्तो ने जमकर खरीददारी की। यहां मंदिर पुजारी द्वारा बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की ।

बाबा रामदेव जी महाराज के भक्तों ने ज्योत के दर्शन लिया आशीर्वाद ।
श्री डूंगरगढ़ सहित अंचल में बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिरों में रही भक्तों की भीड़ ।
मोमासर में रात्रि विशाल जागरण में प्रकाश दास जी महाराज द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां ।
मोमासर में बाबा रामदेव जी महाराज के विशाल रात्रि जागरण में उमड़ा श्रोताओं का सैलाब ।
  • Related Posts

    10 साल पुराने साम्प्रदायिक दंगा मामले में बड़ा फैसला, 6 आरोपी युवक बरी

    10 साल पुराने साम्प्रदायिक दंगा मामले में बड़ा फैसला, 6 आरोपी युवक बरीसमाचार गढ़, 13 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ के वर्ष 2015 में हुए साम्प्रदायिक दंगे के मामले में 10 साल…

    कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के ठिकानों पर ACB का छापा, 75 लाख नकद, किलोभर सोना-चांदी और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 13 फरवरी 2026। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    10 साल पुराने साम्प्रदायिक दंगा मामले में बड़ा फैसला, 6 आरोपी युवक बरी

    10 साल पुराने साम्प्रदायिक दंगा मामले में बड़ा फैसला, 6 आरोपी युवक बरी

    कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार के ठिकानों पर ACB का छापा, 75 लाख नकद, किलोभर सोना-चांदी और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

    श्रीडूंगरगढ़ के कांस्टेबल पुनीत कुमार बने “कांस्टेबल ऑफ मंथ”

    श्रीडूंगरगढ़ के कांस्टेबल पुनीत कुमार बने “कांस्टेबल ऑफ मंथ”

    कनिष्ठ सहायक के यहां करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, जांच जारी

    राजपूरा की रोही में दर्दनाक हादसा, कुंड में डूबने से 13 वर्षीय बालिका की मौत

    दिनांक 13 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 13 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights