Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ थानाक्षेत्र से अपराध की खबरों के साथ पढ़े आज हुए सड़क हादसे की ख़बर

Nature

डिग्गी में डूबने से विवाहिता की मौत
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कल्याणसर की एक विवाहिता की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परमेश्वरी पत्नी मोहनराम मेघवाल का शुक्रवार रात करीब 10 बजे शव डिग्गी में मिला। परिजनों को पता चलने पर शव को डिग्गी से बाहर निकाल लिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाने से एसआई बलवीरसिंह मौके पर पहुंचे। शव को श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका का विवाह करीब 8 साल पूर्व हुआ था। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नशे की हालत में युवक ने की मारपीट, ट्रेक्टर चढ़ाकर तोड़ा दुकान का सामान
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराणा मे शुक्रवार शाम को लड़ाई झगड़ा हुआ जिसके बाद पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। गांव के 35 वर्षीय लेखराम पुत्र कालूराम जाट ने गांव के ही मुन्नीराम पुत्र बीरबलराम जाट के खिलाफ आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव में लिखमीसर जाने वाले मार्ग पर उसकी परचून की दुकान है जहां शुक्रवार शाम नशे में आरोपी आया और उससे मारपीट करते हुए 50 हजार से अधिक का काउंटर व सामान सड़क पर फैंक कर ट्रेक्टर चढ़ाकर तोड़ दिया। 35 हजार का फ्रिज तोड़कर उसमे रखी 15 हजार की ठंडे की बोतलें तोड़ दी। आरोपी ने गल्ले में रखें एक लाख रुपए निकाल लिए। परिवादी के शोर मचाने पर जब उसके पिता व भाई रूपाराम भाग कर आए तो आरोपी ट्रेक्टर लेकर उनके खेत में गया और 50 हजार के पाइप व फव्वारे तोड़ डाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

विवाहिता को जबरन बेचा 4 लाख में, मामला दर्ज
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। एक विवाहिता ने जरिए इस्तगासा अपने ससुराल के रिश्तेदार पर खुद को बेच देने व खरीदने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। लीला पुत्री कानाराम भाट निवासी नाहरावाली अनूपगढ़, हाल निवासी बिग्गा ने नाहरावाली निवासी सरदाराराम भाट, चक 16 रावतसर निवासी सुभाष पुत्र शेराराम भाट व दो अन्यों के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गयी। पीहर में किसी के नहीं होने व ससुराल में मारपीट से परेशान होकर वह करीब 2 साल से अपनी मर्जी से लिखापढ़ी के बाद बिग्गा निवासी अपने पति गोपाल बावरी के साथ रह रही है। 6 माह पूर्व सरदाराराम ने उसे झांसा देकर श्रीडूंगरगढ़ बुलाया व उसे 4 लाख रुपये में जबरन सुभाष को बेच दिया। आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले गया और मारपीट व दुष्कर्म किया। वह किसी तरह वहां से भाग कर बिग्गा पहुंची। अब आरोपी अपने भाइयों के साथ हाथ में हथियार लेकर उसे ढूंढ रहे है और उनसे पीड़िता को अपहरण करने या जान से मारने का खतरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मां-बाप व भाई-बहनों को जान से मारने की धमकी, धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड के कितासर भाटियान निवासी रूपाराम पुत्र बुधाराम व उनकी पत्नी कमला देवी ने थाने में अपने पुत्र के खिलाफ परिवाद दी है। परिवाद देते हुए गुहार लगाई की उनका बड़ा बेटा 20 वर्षीय शिवलाल 3-4 बदमाश लड़कों के साथ शराब पीकर आवारागर्दी करता है। उसे कहने पर वह मां बाप व छोटे भाई बहनों को जान से मारने की धमकी देता है। परिवाद की जांच के लिए एसआई सुरेश भादू टीम के साथ रूपाराम के घर मौके पर पहुंचे तो आरोपी हाथ में धारदार चाकू लेकर खड़ा था। पुलिस दल ने समझाइश का प्रयास किया तो युवक तैश में आ गया और वापिस लौट जाने के लिए धमकाने लगा। टीम ने युवक को पकड़ कर गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

हाइवे पर हादसा, ट्रक व बस की टक्कर, चार चोटिल
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज शनिवार को सुबह एक बस व ट्रक की टक्कर हो गई। बस यात्रियों से भरी हुई थी। हादसा नेशनल हाईवे 11 लखासर टोल नाके से पहले हुआ। बस बीकानेर जा रही थी। गनीमत रही कि इस टक्कर में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि चार जने चोटिल हुए। सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पहुंची और टीम के ऑफिसर डॉक्टर हुड्डा ने चारों का प्राथमिक उपचार किया। क्रेन द्वारा गाड़ियों को साइड करवाया गया।

Related Posts

Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद शुक्रवार, 7 अगस्त को शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 455.59 अंक गिरकर 78,499.17…

पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत और नगर निकाय चुनावों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights