Nature Nature

सेवा केंद्र में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, शामिल हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के मालू भवन सेवा केंद्र में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मंडल द्वारा “एंपावरमेंट व वुमनहुड” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी का सान्निध्य रहा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता डागा की अध्यक्षता रही। समारोह में साध्वीजी ने महिलाओं के प्रति स्नेह प्रकट करते हुए महिला को परिवार, समाज व राष्ट्र की पथ प्रदर्शक बताया।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने महिला शक्ति का वदंन करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला शक्ति के प्रति सम्मान के साथ प्रेरणीय कार्य कर रहें है। उन्होंने महिला शक्ति वंदन सहित अनेक सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने धर्मसंघ की एक एक महिला को मंडल से जोड़ने व युवतियों को कन्या मंडल से जोड़ने की प्रेरणा देते हुए मंडल की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। श्रीजैन श्वेताबंर तेरापंथ महासभा की सदस्य सुशीला पुगलिया ने साध्वी प्रमुखा जी का संदेश वाचन करते हुए महिला शक्ति को एकजुट होने की बात कही। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अल्का वैद, नीरू पुगलिया मंच पर उपस्थित रही और महिलाओं को प्रगति के पथ पर बढ़ने के साथ संस्कारों व परंपराओं को थामे रखने की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता पन्नालाल पुगलिया ने महिलाओं को शिक्षा व प्रगति के अवसर समान रूप से मिलने की पैरवी करते हुए मानवीय गुणों से जुडकर जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मनीष नौलखा व अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी व रणवीरसिंह खीची ने सरिता डागा व उनके दल का सम्मान किया। सभा मंत्री पवन सेठिया ने स्वागत उद्बोधन दिया व संगीता देवी दुगड़ ने प्रभावी मंच संचालन किया। माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्य महिलाएं भी समारोह में शामिल हुई। आयोजन में कस्बे के पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा व मंत्री संगीता बोथरा ने सभी का आभार जताया।

  • Related Posts

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

    समाचार-गढ़ 3 अगस्त, 2026। ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज सहित कुल 39 पदक जीतकर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया।…

    176 साल के इतिहास में पहली बार महिला बनीं GSI की महानिदेशक, वर्षा अशोक अगलावे ने संभाली कमान

    समाचार-गढ़ 2 अगस्त, 2026। कोलकाता: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को संगठन का महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया गया है। वर्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

    176 साल के इतिहास में पहली बार महिला बनीं GSI की महानिदेशक, वर्षा अशोक अगलावे ने संभाली कमान

    176 साल के इतिहास में पहली बार महिला बनीं GSI की महानिदेशक, वर्षा अशोक अगलावे ने संभाली कमान

    गुना में युवती से कथित गैंगरेप और बर्बरता, विरोध पर अमानवीय हिंसा का आरोप; आरोपियों की तलाश में SIT गठित

    गुना में युवती से कथित गैंगरेप और बर्बरता, विरोध पर अमानवीय हिंसा का आरोप; आरोपियों की तलाश में SIT गठित

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज्का लाइन्स दिखाने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 लोगों की मौत

    पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज्का लाइन्स दिखाने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 लोगों की मौत

    कॉमनवेल्थ गेम्स: 10वें दिन भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, 8 गोल्ड समेत 15 पदक जीते; बॉक्सिंग में रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स: 10वें दिन भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, 8 गोल्ड समेत 15 पदक जीते; बॉक्सिंग में रचा इतिहास

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

    शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights