Nature Nature

लोकसभा चुनाव की टिकट मिलने के बाद टिकट लौटाया, कौन है ये नेता?

Nature

समाचार गढ़, राजस्थान में अब चुनावी घमासान रोचक होता जा रहा है। कांग्रेस के एक लोकसभा उम्मीदवार ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को चिट्टी लिखते हुए चुनाव लडऩे से इंकार कर दिया है। राजसमंद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुदर्शन सिंह रावत ने टिकट लौटा दिया है। रावत ने हाईकमान को चिट्ठी लिखकर राजसमंद से चुनाव लडऩे से साफ इनकार कर दिया है।

सुदर्शन सिंह रावत ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को चिठ्ठी लिखकर बिना सहमति उम्मीदवार बनाने पर नाराजगी जताई। रावत ने 2018 में कांग्रेस टिकट पर भीम से चुनाव जीतने और विधायक रहते हुए किए गए कामों का जिक्र किया है। रावत ने लिखा- पिछले एक महीने में लोकसभा चुनाव की रायशुमारी और चर्चा के दौरान मैंने कई बार प्रदेश के सभी शीर्ष नेताओं को लोकसभा चुनाव लडऩे में असमर्थता जताई।

बता दे कि 25 मार्च को ही राजसमंद से रावत को टिकट दिया था लेकिन दो दिनों बाद ही रावत ने टिकट लौटा दिया है। ऐसे में अब राजसमंद में कांग्रेस का टिकट बदलना लगभग तय हो गया है। राजस्थान में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होना है। कांग्रेस इससे पहले जयपुर शहर से टिकट बदल चुकी है। जयपुर में सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया।

Related Posts

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालातसमाचार गढ़ 19 अप्रैल 2026। ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका पर…

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights