Nature Nature

चाह विहीन होने से ही आनंद की प्राप्ति- संतोष सागर। मोमासर में चल रही भागवत कथा

मोमासर में तृतीय दिवस की भागवत कथा

Nature

चाह विहीन होने से ही आनंद की प्राप्ति- संतोष सागर

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़/मोमासर।  मोमासर के मायल परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस की कथा सुनाते हुए युवा संत संतोष सागर ने कहा कि सात दिनों में मरनेवाला परीक्षित अपने जीवन के लिए कोई प्रयास नहीं करते हैं बल्कि परम भागवत सुखदेवजी मुनि से एक ही प्रश्न करते हैं कि-मरनेवाले व्यक्ति के क्या कर्तव्य हैं? परीक्षित सत्य से परिचित होना चाहते हैं। हम असत्य से विलग होना ही नहीं चाहते।
कथा में आज विदुर-मेत्रैय के आध्यात्मिक प्रश्नोत्तर के माध्यम से युवा संत ने कथा करते हुए कहा कि हमारी आध्यात्मिक कथाएं हमें जीवन में दिशा देती है। विदुर ने पूछा कि जीवन में बिना बुलाए दुख क्यूं आता है? मेत्रैयजी ने कहा कि भौतिक सुखों की चाहना ही दुख का कारण है। चाह से ऊपर उठ जाने पर न सुख रहता है न दुख। केवल अखण्ड आनंद रह जाता है।
आज की कथा के दौरान जसनाथी संप्रदाय के लिखमादेसर हंसोजी धाम के संत सोमनाथ जी महाराज को व्यासपीठ की ओर से चादर भेंट की गई। इसी तरह विश्वकर्मा शिल्पकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार को दुपट्टा तथा भगवान श्री राम की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। आज की कथा में उपस्थित जनों की भारी उपस्थिति रही। कथा के प्रारंभ में साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी ने राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी तथा घर परिवारों में राजस्थानी भाषा को बोलते रहने का आग्रह किया गया।

  • Related Posts

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights