Nature Nature

मनाया आखातीज पर्व, खिचड़े की महकार से महका घर आंगन, किसानों ने हलोतिया कर लिया जमाने का शगुन

Nature

मनाया आखातीज पर्व, खिचड़े की महकार से महका घर आंगन, किसानों ने हलोतिया कर लिया जमाने का शगुन

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 10 मई श्रीडूंगरगढ़। अंचल में आखातीज पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।आज अक्षय तृतीया पर प्रत्येक घर खीचड़े की महकार से महक उठा ।हर घर में बाजरे की खोडी कूटकर धान से खिचड़ा बनाया गया।घरों में मटकी पूजन किया गया। अलसुबह चार बजे भूमिपुत्र किसानों ने खेतो की ओर रुख करते हुए जमाने का शगुन लिया।सिंचित भूमि किसानों ने अगेती मूंगफली का बिजान करते हुए हलोतिया कर जमाने का शगुन लिया। सातलेरा गांव के बुजुर्ग किसान सीताराम तावनिया ने बताया कि खेतो मे पक्षियों की मीठी आवाज तथा मस्ती मे बैठे पशुओं एवं खेलते हुए खरगोश के जोड़े को देखते हुए आगामी अच्छे जमाने का शुभ संकेत है। सातलेरा गांव के ही किसान मोटाराम जाखड़ ने बताया कि आखातीज के दिन हुई बरसात से ही प्रतीत होता है कि आगामी भरपूर मात्रा में बरसात तथा अच्छा जमाना होगा ।किसानों ने कृषि औजारों का पूजन कर खेतो में भूमि माता का पूजन करते हुए सुड़ करने सहित हलोतिया कर जमाने का शगुन लेते हुए भरपूर अन्नाज की कामना की। किसान नंदलाल सारस्वत ने अपने खेत में मूंगफली का बिजान कर इंद्र देवता से प्रार्थना करते हुए अच्छी बरसात की कामना की।
वहीं आखातीज पर्व पर लोगो ने पतंगबाजी का भी जमकर लुफ्त उठाया।पूरे दिन बाय कटा बाय कटा की आवाज सुनाई देती रही ।

आखातीज पर्व पर जमकर हुई पतंगबाजी ।पतंग बाजी का लुफ्त उठाते हुए बच्चे ।
  • Related Posts

    CJP का NEET समेत परीक्षा अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 5 दिन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    समाचार गढ़, 6 जून 2026, नई दिल्ली। NEET पेपर लीक समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

    जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

    जिला गोपालन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के प्रस्ताव स्वीकृत ज़िला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई ज़िला गोपालन समिति की बैठक समाचार गढ़, बीकानेर, 5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP का NEET समेत परीक्षा अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 5 दिन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    CJP का NEET समेत परीक्षा अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 5 दिन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

    जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights