Nature Nature

गाली गलौच, धक्का-मुक्की व जान से मारने की धमकी, महिलाओं के साथ की बदतमीजी, मामला दर्ज

Nature

गाली गलौच, धक्का-मुक्की व जान से मारने की धमकी, महिलाओं के साथ की बदतमीजी, मामला दर्ज
समाचार गढ़, 17 मई, श्रीडूंगरगढ़। यहां मोमासर बास निवासी 23 वर्षीय आमीन पुत्र हबीब भाटी ने इसी मोहल्ले के भानीनाथ पुत्र रामूनाथ सिद्ध व जेठाराम पुत्र भागीरथ जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 15 मई की शाम 5.30 बजे के लगभग वह अपने छोटे भाई नाजीर भाटी के साथ मोमासर बास पुलिया के पास एक ढाबे पर बैठा था। तभी दोनों आरोपी आए और गाली गलौच करने लगे। मना करने पर धक्का मुक्की पर उतारू हो गए और हम दोनों भाई मौके से घर आ गए। दोनों हाथ में लोहे की रॉड लेकर हमारे पीछे आए और जबरन घर में घुसकर मारपीट करने लगे। घर में परिवादी की माँ, भाभी व बहनों ने बीच बचाव किया तो उनके साथ आरोपियों ने बदतमीजी की। मौके पर शोर सुनकर पास पड़ौस के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी जान से धमकी मारते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को दे दी है।

  • Related Posts

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    निकाय चुनाव में खपाने की तैयारी की जांच, पुलिस खंगाल रही है बांग्लादेश से जुड़े नेटवर्क के तार समाचार गढ़। जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम और बजाज नगर थाना पुलिस…

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर एक समूह ने कथित तौर पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले पुलिसकर्मियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights