Nature Nature

तेयुप का सम्यक दर्शन कार्यशाला का आयोजन, सम्मान एवं पुरस्कार समारोह भी आयोजित

Nature

समाचार गढ़, 19 मई, श्रीडूंगरगढ़। सेवा केंद्र मालू भवन में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका शासनश्री कुंथूश्रीजी के सन्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ द्वारा सम्यक दर्शन कार्यशाला का सम्मान एवं पुरस्कार समारोह रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत तेयुप भजन मंडली संयोजक अमित बोथरा व साथियों द्वारा विजय गीत के मंगलाचरण से हुई। तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद व समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्यक दर्शन कार्यशाला का आयोजन पिछले कई सालों से हो रहा है लेकिन पिछले दो सालों में तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ ने इसमें अपनी अमिट छाप बनाई है राष्ट्रीय स्तर पर भी 2 सालों से तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ को इसके लिए समण संस्कृति संकाय और अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। तेयुप अध्यक्ष ने बताया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं के साथ भामाशाह जसकरण रमेश लूनिया, समण संस्कृति संकाय के क्षेत्रीय सहयोगी पवन बरडिया, संयोजक दीपक सेठिया, स्व. अभिजीत पुगलिया का विशेष योगदान रहा। सभी संभागियों एवं कार्यक्रम के भामाशाह, क्षेत्रीय सहयोगी, संयोजक को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर जहां लगभग 6000 से ज्यादा लोगों ने परीक्षा दी उसमें प्रथम 100 में स्थान पाने वाले व प्रथम 10 में स्थान पाने वाले लोगों का नाम उल्लेख करके विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष विजय राज सेठिया, तेयुप परामर्शक अशोक बैद व अच्छी संख्या में श्रावक श्राविका समाज की उपस्थिति रही। साध्वी श्री कुंथूश्री जी ने अपना मंगल उद्बोधन दिया। तेयुप मंत्री दीपक सेठिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन तेयुप अध्यक्ष मनीष जी नौलखा ने किया।

  • Related Posts

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए…

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    समाचार गढ़ 10 जून 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर नई सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएमसी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

    रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

    रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

    PoK में बवाल के बीच भारत का पाकिस्तान पर बड़ा आरोप, कहा- मानवाधिकार उल्लंघन छिपाने के लिए फैला रहा फेक न्यूज

    PoK में बवाल के बीच भारत का पाकिस्तान पर बड़ा आरोप, कहा- मानवाधिकार उल्लंघन छिपाने के लिए फैला रहा फेक न्यूज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights