Nature Nature

राजस्थान में भीषण गर्मी की वजह से मेडिकल कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, दिए गए ये निर्देश

Nature

समाचार गढ़, 22 मई 2024। राजस्थान में भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य के मेडिकल विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है और उन्हें मुख्यालय पर ही रहने के लिए पाबंद किया गया है। विभाग ने राज्य में लू चलने से लू-तापघात की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया है।  इन दिनों पूरा राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। पिलानी में मंगलवार (21 मई) को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ई

आधिकारिक बयान के अनुसार मेडिकल और स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में हीटवेव के प्रकोप के मद्देनजर मेडिकल विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर मुख्यालय पर ही रहने के लिए कहा गया है. इसके अनुसार विशेष परिस्थितियों में अधिकारियों से अनुमति के बाद ही कर्मचारी छुट्टी पर जा सकेंगे। साथ ही छुट्टी की अनुमति की सूचना निदेशालय को आवश्यक रूप से देनी होगी।

दिए गए ये निर्देश
चिकित्सा और स्वास्थ्य निदेशालय के परिपत्र के अनुसार डॉक्टरों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टी रद्द कर उन्हें लू-तापघात से बचाव और इलाज के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।  निदेशक जनस्वास्थ्य डॉक्टर रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि निर्देश दिए गए हैं कि मेडिकल सेवाओं से संबंधित कार्यालयों में चौबीस घंटे नियंत्रण कक्ष क्रियाशील रहेंगे।

अस्पतालों में ये सुविधाएं जरूरी
इसके अलावा परिपत्र में सभी मेडिकल संस्थानों में लू-तापघात के मरीजों के लिए बिस्तर आरक्षित रखने, आवश्यक दवा और जांच सुविधाओं के साथ पर्याप्त मात्रा में बर्फ पैक आदि की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि यह सुनिश्चित करना होगा कि एम्बुलेंस में एयर कंडीशनिंग चालू हालत में हों और आपात स्थिति में इलाज के लिए आवश्यक दवा और उपकरण उपलब्ध हों. बता दें प्रदेश में तेज गर्मी की वजह से दोहपर में लोग घरों में दुबके रह रहे हैं और बाजार सुनसान रहते हैं।

  • Related Posts

    CEC Gyanesh Kumar Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका धरने पर; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

    समाचार-गढ़ 6 अक्टूबर, 2026। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी…

    Saifullah Kasuri News: पहलगाम हमले के आरोपी कसूरी का फिर भड़काऊ बयान, इजरायल को लेकर दी धमकी

    समाचार-गढ़ 6 अक्टूबर, 2026। पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े घोषित आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने एक बार फिर इजरायल को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। पिछले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CEC Gyanesh Kumar Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका धरने पर; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

    CEC Gyanesh Kumar Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका धरने पर; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

    Saifullah Kasuri News: पहलगाम हमले के आरोपी कसूरी का फिर भड़काऊ बयान, इजरायल को लेकर दी धमकी

    Saifullah Kasuri News: पहलगाम हमले के आरोपी कसूरी का फिर भड़काऊ बयान, इजरायल को लेकर दी धमकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: धनतेरस के चलते बदला चुनाव कार्यक्रम, पहले 3 चरणों की तारीखें संशोधित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: धनतेरस के चलते बदला चुनाव कार्यक्रम, पहले 3 चरणों की तारीखें संशोधित

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights