Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ कैमिस्ट एसोसिएशन ने नशीली दवाइयों की स्टॉक लिमिट बढ़ाने की मांग की

Nature

समाचार गढ़, 26 मई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कैमिस्ट एसोसिएशन ने एक बैठक आयोजित करके नशीली दवाइयों की स्टॉक लिमिट बढ़ाने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मूंधड़ा ने बैठक में बताया है कि न्यूरो फिजीशियन, अस्थि रोग विशेषज्ञ तथा मानसिक रोग चिकित्सकों की पर्ची में एनडीपीएस दवा बहुतायत में लिखी होती है। वर्तमान में जो स्टॉक लिमिट है, उसे हिसाब से ब्रांड का एक-एक डिब्बा ही स्टॉक में रहता है, तो स्टॉक लिमिट क्रॉस हो जाती है। इस वजह से बाजार में दवा की कमी आ गई है और मरीज को भटकना पड़ रहा है। दवा के अभाव में मरीजों की परेशानियां बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए इन दवाइयों की स्टॉक सीमा को बढ़ाया जाए। इसके अलावा एनडीपीएस का क्रय-विक्रय बिल से होता है और अधिकारी के मांगने पर पूर्ण विवरण दिया जाता है। इसलिए पोर्टल पर लोड करने की आवश्यकता को हटाया जाए। क्योंकि कभी सर्वर डाउन होने, इंटरनेट नहीं चलने तथा कभी कर्मचारी मौजूद नहीं होने से पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने में समस्या आती है। इस दौरान बैठक में निर्मल पुगलिया, गौरव नैण, जगदीश तावनियाँ, सुनील तावनियाँ, ललित बाहेती, महबूब अली, निर्मल सोमाणी, नरेंद्र बाहेती सहित सभी केमिस्ट उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights