Nature Nature

कालु बास के बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना, गहनों व नगदी पर किया हाथ साफ

Nature

समाचार गढ़, 17 जून, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार चोरियों के मामले बढ़ते जा रहे है। कस्बे के कालूबास वार्ड नंबर 35 निवासी आशाराम संदीप कुमार सोनी दिल्ली में रहते है। परिवार वाले सोमवार को दिल्ली से अपना घर देखने के लिए श्रीडूंगरगढ़ आए। घर के मालिक संदीप सोनी ने बताया की घर का मुख्य दरवाजा खोला तो देखा कि घर के दो कमरों के दरवाज़े खुले पड़े थे, और अलमारी के ताले टूटे हुए है।परिजन अभी सदमे में है एवं चोरों द्वारा चुराई गए सामान का आंकलन कर रहे है। मौके पर चोरों द्वारा तसल्ली से चोरी करने याने के घर में काफी ज्यादा समय बीताने का अनुमान लग रहा है। क्योंकि चोरों ने वहां मौजूद हर एक आलमारी, बैड़, ताले सभी की आराम से तलाशी ली है एवं वहां पड़े गहनों में भी नकली-असली का भेद करने के लिए जला जला कर देखा हुआ है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर यहां एक या दो दिन अंदर ही रूके थे। यहां से सोने-चांदी के गहनों, नकदी सहित लाखों की चोरी का अंदेशा लगाया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है एव सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संदीप सोनी ने बताया की मेरे घर में चोरों ने पिछली दीपावली और उसके बाद दो बार सेंध लगाने की कोशिश की थी। चोर छत के रास्ते से घर में घुसे।

बंद घर को बनाया निशाना चुराए सोने चांदी के आभूषण और नगदी
ग्रिल काटने का फंदर और बिखरा पड़ा सामान
पुलिस कर रही है तहकीकात
छत की खिड़की की ग्रिल को तोड़कर घर के अंदर घुसे थे चोर
  • Related Posts

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2026। राजस्थान सरकार ने चाइनीज मांझे के उपयोग, बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग…

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

    समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज चुनावी माहौल पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

    राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

    राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

    राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

    राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights