Nature Nature

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जिले के 2 लाख 20 हजार 512 लाभार्थियों के खातों में पहुंची बढ़ी हुई पेंशन

Nature

समाचार गढ़, 27 जून, श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को झुंझुनूं में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के प्रदेशभर के 88 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात देते हुए डीबीटी के माध्यम से 1037 करोड़ रुपए से अधिक राशि हस्तांतरित की। इस दौरान जिले के 2.20 लाख लाभार्थियों को बैंक खातों में 25.35 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत सहित अनेक जन माैजूद रहे। जिला स्तरीय समारोह रवींद्र रंगमंच पर हुआ। जहां जिलेभर के पांच सौ से अधिक लाभार्थी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जिले की लाभार्थी कौशल्या सुथार से संवाद किया। सुथार ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से उनके परिवार को संबल मिला है। पेंशन की बढ़ी हुई राशि उनके लिए सहारा बनेगी। मुख्यमंत्री ने सुथार को शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य और विजय आचार्य विचार व्यक्त किए और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। वक्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 अप्रैल से एक हजार रुपए से बढ़ाकर 1150 रुपए प्रति पेंशनर प्रति माह बढ़ी हुई पेंशन राशि दी जाएगी। इस दौरान कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, उप महापौर राजेंद्र पंवार, ओम सोनगरा, मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, अशोक प्रजापत, कमल आचार्य, हनुमान सिंह चावड़ा, विनोद कोरल, भारती अरोड़ा, देवी लाल मेघवाल, कुंभनाथ सिद्ध, हनुमान चावड़ा, चंद्र मोहन जोशी, अशोक प्रजापत, सीआर चौधरी, गोपाल कूकना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. अरविंद अचार्य, सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

इतने पेंशन धारकों को मिला लाभ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने बताया कि जिले के 2 लाख 20 हजार 512 पेंशन धारकों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के 33 हजार 766, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के 1 लाख 37 हजार 561, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के तहत 15 हजार 836, सामाजिक सुरक्षा लघु एवं सीमांत वृद्धजन कृषक सम्मान योजना के 848, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 23 हजार 846, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 7 हजार 945 और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना के 710 लाभार्थी सम्मिलित हैं। समारोह के आयोजन में छात्रावास अधीक्षक नीलम, चंदा, मीनू डाबी, नृसिंह, श्रवण विश्नोई, जुगल सिंह राजपूत व अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भाटी ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए, लेकिन कई शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स महज 3 अंक फिसलकर…

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र साहिल लोचाव के मामले को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights