Nature Nature

जाखासर 132 केवी जीएसएस के लंबित कार्य पूरा करने की मांग, कम्पनी पर घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी

Nature

समाचार गढ़, 01 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। जाखासर 132 केवी जीएसएस के लंबित कार्य को पूर्ण करने एवं ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग की गई है। उस पर कार्रवाई को लेकर आज भारतीय किसान संघ के बैनर तले जाखासर में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने बताया की 2020 में सरकार के द्वारा विद्युत विभाग प्रसारण में कई 132 केवी जीएसएस के टेंडर किए जिसमें कई लेबर टेंडर थे परंतु उनका कार्य कभी का पूर्ण हो चुका है। एवं सुचारु रूप से संचालित है परंतु जाखासर 132 के वी एवं पूनरासर 132 के वी जीएसएस माल सहित अशोका बिल्डकॉन नाम की कंपनी को उसी समय टेंडर दिया था जिसमें घटिया स्तर की सामग्री उपयोग में ली जा रही है। एवं आज तक वह कार्य लंबित है इसमें प्रसारण के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की मिलीभगत की बू आ रही है इसी कारण कंपनी की मांग पर कार्य की तारीख आगे से आगे बढ़ा रहे हैं। वरना अब तक इस कंपनी पर कार्रवाई होनी थी और इसका ठेका निरस्त करना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ इस जीएसएस की अपूर्णता की वजह से किसान लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे है। ग्रामीण किसानों में इस लम्बित कार्य को लेकर अत्यंत गुस्सा है। लोगों ने कहा अगर अगले चार-पांच दिन में प्रशासन ने हमारी मांगे नहीं सुनी और इस कार्य को त्वरित गति से शुरू नहीं करवाया तो यह धरना आंदोलन का रूप लेगा और हम एसडीम ऑफिस का घेराव करेंगे काम के नाम पर कंपनी जो लिपौती कर रही है और चार-पांच आदमी वहां पर छोड़ रखे हैं हम उनको बाहर निकाल कर जीएसएस की बाउंड्री के ताला लगाकर अंदर वॉचमैन को चाबी सौंप देंगे। इसलिए सरकार व प्रशासन से हमारा अनुरोध है कि किसानों को इस खेती-बाड़ी की सीजन में सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर ना करें जनता की परीक्षा लेना सरकार व प्रशासन बंद करें आज धरने की शुरुआत में सरपंच प्रतिनिधि मालाराम सारण, गुलाब सिंह, रेवंत राम, सुरजाराम, नारायण राम, रामरख, सरवन राम, रामनिवास, तेजू सिंह, समंदर राम मांगीलाल एवं अन्य ग्रामीण साथ में रहे।

  • Related Posts

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    समाचार गढ़ 10 जून 2026। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और…

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

    ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

    रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

    रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights