Nature Nature

विवाहिता के साथ मानसिक व शारीरिक क्रूरता, थाने में मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 5 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के गांव ठुकरियासर की विवाहिता ने उदरासर निवासी अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ मानसिक व शारीरिक क्रूरता करने का मामला दर्ज करवाया है। 25 वर्षीय विवाहिता पाना पुत्र सीताराम मेघवाल ने अपने पति बजरंगलाल, सास बादू देवी, देवर महेन्द्र मेघवाल के खिलाफ जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 4 अप्रैल 2021 को उसका विवाह बजरंगलाल से उसके पति व सास उसे विवाह के बाद से ही कुदर्शनी, काली, कुरूप, कहकर परेशान करेंगे। उसके साथ मारपीट करते, खाना भी नहीं देते। उसे दासी बनाकर रखने की बात कहते, सास पति के दूसरे विवाहिता करने की बात कहती। इससे परेशान होकर विवाहिता अपने पीहर आ गई। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों को काफी समझाया लेकिन वो नहीं माने और 10 मई 2024 को आरोपी उसके पीहर आए और वहां गालियां निकाली और दुर्व्यवहार किया तो परिवादिया घबरा गई उसने स्त्रीधन लौटाने की मांग की तो आरोपियों ने उसे लौटाने से मना कर गया और तलाक देने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को सौंपी है।

  • Related Posts

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Russian Oil Export: रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर पश्चिमी देशों की नजरें बनी हुई हैं, लेकिन इसी बीच भारतीय रिफाइनरियों से पश्चिमी…

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Pakistan Hunger Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक मुश्किलों के बीच खाद्य संकट भी गंभीर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की नई रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights