Nature Nature

टंकी पर चढ़े युवक के खिलाफ पुलिस ने निकाली 11 लाख रुपए की रिकवरी

Nature

समाचार गढ़, 6 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में थाने के रवैये से नाराज एक युवक को पानी की टंकी पर चढ़ना भारी पड़ गया। पुलिस प्रशासन ने उसके खिलाफ लाखों रुपए की रिकवरी निकाली है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इन्द्रकुमार को वसूली के लिए एवं निर्देशित किया है। अपनी मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ने वाले के खिलाफ पुलिस की ओर से रिकवरी निकालने का बीकानेर जिले का ये पहला मामला सामने आया।

यह है मामला

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गत 23 जून को कालूबास स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर राजेन्द्र मेघवाल व उसका भांजा रीडी निवासी मुखराम पुत्र मोहनराम मेघवाल चढ़ गए थे। दोनों युवक दिनभर पर पानी की टंकी पर चढ़े रहे ओर स्थानीय प्रशासन की समझाइश पर नहीं माने। इसके बाद शाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. प्यारेलाल शिवरान मौके पर पहुंचे। उनकी समझाइश और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को समझाइश कर नीचे उतारा गया।

आदेश में यह

सीओ निकेत पारीक ने बताया कि मिंगसरिया निवासी राजेन्द्र पुत्र श्रवणराम मेघवाल पिछले दिनों कालूबास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया था। वह थाने में अपने खिलाफ दर्ज मामले की अनुसंधानिक प्रक्रिया को प्रभावित करने एवं पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा। राजेन्द्र की सुरक्षार्थ मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। इस पर आए खर्च की वसूली राजेन्द्र से की जाए। राजेन्द्र से पुलिस बल खर्च के पेटे 11 लाख 32 हजार 119 रुपए वसूल कर पुलिस कोष में जमा करवाने का भी उल्लेख आदेशों में है।

  • Related Posts

    जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी: WPI 9.87% से घटकर 9.7

    समाचार-गढ़ 14 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: जुलाई 2026 में थोक महंगाई दर (WPI) मामूली गिरावट के साथ 9.78% पर आ गई। जून में यह 9.87% थी। सरकार ने 14 अगस्त…

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

    समाचार-गढ़ 14 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: NALSAR हैदराबाद के छात्रों से जुड़े विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। CJI सूर्यकांत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी: WPI 9.87% से घटकर 9.7

    जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी: WPI 9.87% से घटकर 9.7

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

    बलूचिस्तान में क्यों सुलग रही बगावत? 1948 के विलय से आज की हिंसा तक समझिए पूरी कहानी

    बलूचिस्तान में क्यों सुलग रही बगावत? 1948 के विलय से आज की हिंसा तक समझिए पूरी कहानी

    चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

    चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights