Nature Nature

महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास परिसर में हुआ मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Nature

पर्यावरण एवं महिला की मानव सभ्यता में महत्वपूर्ण भूमिका – एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य

समाचार गढ़, 6 जुलाई 2024, श्रीडूंगरगढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को मेगा वृक्षारोपण का कार्यक्रम युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष नीरू चौधरी ( निरमा) के जन्मदिन के अवसर पर रखा गया। इस अवसर पर छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने कहा कि मानव सभ्यता को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का संरक्षण आवश्यक है। एवं जन्मदाता, पत्नी, बहिन, बेटी के रुप में व्यक्ति के जीवन में महिला की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए दोनों का संरक्षण आवश्यक है। युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष नीरु चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि आज मेरे लिए एवं महिलाओं के लिए यह गर्व का पल है। कि समाज की संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। हम महिलाओं की भी सामाजिक सरोकार के कार्यो में सक्रिय भागीदारी होगी। सुशील सेरडिया ने बताया कि आज मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत सैंकड़ो पेड़ लगाकर महिलाओं एवं युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना संकल्प दोहराया है। हमारी टीम पिछले 4 वर्षों से इस छात्रावास परिसर को आदर्श हरित स्थल विकसित करने हेतु प्रयासरत है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़, हँसराज गोदारा, हेमा चौधरी, मोहनी चौधरी, मोनू चौधरी, वर्षा चौधरी,, रामचन्द्र गीला, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़, देवाराम मोटसरा, रामकिशन गावड़िया, श्याम सारण, हरिराम पूनियां सहित छात्रावास में अध्ययनरत युवाओं ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने भागीदारी करने वाले सभी लोगो का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: वसुंधरा राजे का भागवत को तीखा पत्र, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल

    महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: वसुंधरा राजे का भागवत को तीखा पत्र, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल समाचार गढ़, 19 अप्रैल 2026 जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय…

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: वसुंधरा राजे का भागवत को तीखा पत्र, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल

    महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: वसुंधरा राजे का भागवत को तीखा पत्र, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights