Nature Nature

पति ने थाने पहुंचकर पत्नी को ढूंढने की लगाई गुहार, पढ़े पूरी खबर

Nature

 समाचार गढ़, 9 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर एक पति ने अपनी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। क्षेत्र के गांव बिग्गा निवासी 28 वर्षीय अशोक पुत्र सुण्डाराम मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया की उसका विवाह तीन साल पहले बीदासर के ढाणी रामदेवरा निवासी लालाराम मेघवाल की पुत्री शांति से हुआ। परिवादी ने बताया की वह लक्ष्मणगढ़ के पास कुआं काश्त करता है और वहीं उसके पड़ौस में खेत काश्त करने वाले राजीयासर निवासी मांगीलाल मेघवाल पर अपनी पत्नी को ले जाने का शक जताया है। परिवादी ने बताया की पत्नी पिछले दो महीनो से पीहर में थी जिसे लेने के लिए वह 7 जुलाई को बीदासर गया। जहाँ से पत्नी को लेकर शाम 7 बजे घुमचक्कर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा। यहां पर बिग्गा जाने वाली बस का इंतज़ार कर रहे थे तब पत्नी ने कहा घर के लिए कुछ सामान ले आओ। वह सामान लेने के लिए आस-पास वाली दुकान में गया और पांच सात मिनट में वापस आया तो देखा पत्नी वहां नहीं थी। वह जो बैग बीदासर से साथ में लेकर आई थी वो वहां नहीं था और उसका बैग वही पड़ा था। परिवादी ने उसे अपने बीदासर, बिग्गा और अन्य रिश्तेदार के यहां तलाश करवाया पर वह कहीं नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी मलकीतसिंह को दे दी है।

  • Related Posts

    गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

    समाचार गढ़ 11 जून 2026। राजस्थान की राजनीति में वर्ष 2020 के सियासी संकट को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने पूर्व…

    एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    समाचार गढ़ 11 जून 2026, बीकानेर। शहर के नाल रोड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एयरपोर्ट सर्किल से नाल रोड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

    गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

    एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

    मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights