Nature Nature

राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सीएम भजनलाल शर्मा भी होंगे शामिल

Nature

समाचार गढ़, 16 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है. यह बैठक सुबह 10 बजे विधानसभा में शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। इस संबंध में सोमवार देर शाम ही विधायकों को जानकारी साझा करते हुए सभी को बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान विधानसभा सत्र के लिए इस सप्ताह की रणनीति बनाई जाएगी, जिसमें विधेयक पर चर्चा भी संभव है।

आज शाम सदन में जवाब देगी सरकार

आज शाम 5 बजे डिप्टी सीएम दिया कुमारी विधानसभा में बजट पर सरकार की ओर से जवाब पेश करने वाली हैं। इस लिहाज से भी भाजपा विधायक दल की बैठक को काफी महत्वपूर्ण मानी जा रहा है। इस दौरान विपक्षी दल के नेता भी सदन में हंगामा खड़ा कर सकते हैं. इन सब परिस्थितियों को कंट्रोल करने के लिए आज भाजपा विधायक मंथन कर सकते हैं। आगामी कुछ दिनों में भजनलाल सरकार सदन में कुछ विधेयक भी पेश करने वाली है, जिसके संबंध में आज बैठक में मंथन होने संभव है।

कांग्रेस की रणनीति का दिख रहा असर

इससे पहले कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी, जिसमें विधानसभा के सत्र में भाजपा सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाई गई थी। उस बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधायकों से जनहित के मुद्दों और हाशिए पर पड़े लोगों की चिंताओं को जोरदार तरीके से उठाने का आग्रह किया था, जिसका असर सदन में नजर भी आ रहा है। बजट सत्र की शुरुआत से अभी तक एक भी ऐसा नहीं गया है जब सदन में हंगामा न हुआ हो। कांग्रेस नेता प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं और जवाब मांग रहे हैं. बजट पर चर्चा के दौरान भी सोमवार को खूब हंगामा हुआ है। ऐसे में आज डिप्टी सीएम सरकार की ओर से जवाब पेश करने वाली हैं. इस दौरान भी सदन में हंगामा होने के पूरे आसार हैं।

  • Related Posts

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    समाचार गढ़। फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून…

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights