समाचार गढ़, 22 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ की डोर टु डोर सेवा समिति की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक डागा भवन, बिगाबास, में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा ने की। बैठक में निम्न लिखित निर्णय लिए गये। संघ की रवानगी 31 अगस्त को सुबह 7 बजे रामदेवजी के मन्दिर से रवाना होगी। संघ के व्यवस्थापक संजयकुमार करनाणी ने संघ की रवानगी से लेकर संघ के रामदेवरा पहुंचने तक एवं रास्ते की समुचित व्यवस्था सम्बन्धित विभिन्न कार्यभार सदस्यों को सौंपा गया। इस दौरान चैनरूप सिखवाल, महावीर प्रसाद जांगीड़, सत्यनारायण छापोला, किशन वाषनीवाल, मुकेश प्रजापत, हनुमान बिहानी, मघराज मूंधड़ा, महेश सिखवाल, श्रीभगवान झंवर, लालचंद शर्मा, शशीकांत गट्टाणी, गणेश ओझा, जीतू सिन्धी, ओमप्रकाश छापोला, परमेश्वरलाल गोदारा, अनिल सिन्धी, सुनील सिखवाल, किशोर मारू, गोपाल नाई, रामवतार शर्मा,रमेश शर्मा ,शान्ती प्रकाश माहेश्वरी एवं त्रिलोक रेगर आदि उपस्थित रहे।
चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य
समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2026। उत्तराखंड स्थित चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने यात्रियों को सुरक्षित…
















