Nature Nature

विधायक सारस्वत ने मल्टी परपज स्टेडियम बनाने की उठाई मांग

Nature

समाचार गढ़, 23 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को युवा एवं खेल मामलात तथा उद्योग पर अपनी बात रखी तथा युवाओं के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मल्टी परपज स्टेडियम बनाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सैंकड़ों युवा राज्य व नेशनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। इन्हें पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाना आज की जरूरत है, जिससे युवा खेलों के माध्यम से अपना विकास कर और आगे बढ़ सके। विधायक सारस्वत ने अग्निवीर योजना के लिए तहसील स्तर काउंसलिंग केंद्र खोलने की मांग उठाई। जिससे इस योजनाओं से जुड़ी भ्रांतियां दूर की जा सकें। विधायक सारस्वत ने परंपरागत खेलो को बढ़ावा के चौपड़, गुल्ली डंडा, काला हाथी, कुश्ती और पहलवानी आदि के विकास के लिए मांग रखी। उन्होंने कहा युवा क्षेत्र की पूंजी हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के सपने को साकार करने के लिए युवाओं के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता है।
उद्योग पर चर्चा करते हुए विधायक सारस्वत ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रीको द्वारा और अधिक स्थान आवंटित होती है तो कृषि आधारित उद्योगों का निर्माण हो सकेगा, जिससे रोजगार के साधन बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ विधानसभा क्षेत्र में मूंगफली, चना, बाजरा, ग्वार, मोठ, सरसों आदि मुख्य फसलों का उत्पादन होता है मूंगफली की आवक सीजन में 50-60 हजार बोरी प्रतिदिन होती है। पर रीको की सुविधाओं के अभाव में उद्योगों की कमी से किसानों को अपनी फसलें बाहर भेजनी पड़ती हैं, जिससे तहसील को राजस्व का नुकसान तो होता ही है साथ किसानों को अधिक खर्चा उठाना पड़ता है।
विधायक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा क्षेत्र के लखासर गांव में पोटाश का खनन शुरू करने और इस पर अधिक काम करने की आवश्यकता है। पोटाश का उपयोग यूरिया में होता है, तो नैनो यूरिया बनाने में मदद मिलेगी। पोटाश के खनन से भारत की बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में कार्य कर सकेंगी, जिससे क्षेत्र में विकास के साथ समृद्धि भी आएगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि आधुनिक प्रकल्पों जैसे ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र, नैनो यूरिया छिड़काव आदि संभावनाओं को लेकर कोशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएं। साथ ही सोलर से जुड़े प्रोजेक्ट, वाहन रिपेयरिंग आदि कोर्स से युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएं, जिससे युवा व्यवसाय प्रारंभ कर पाएंगे।

  • Related Posts

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    समाचार गढ़ 6 नवंबर 2026। दिवाली के माहौल के बीच बीकानेर में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। कोटगेट थाना क्षेत्र में मुख्य डाकघर के पास पुरानी रंजिश…

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    समाचार गढ़ 6 नवंबर 2026। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस ने अपनी वीटो ताकत का इस्तेमाल कर अमेरिका के एक अहम प्रस्ताव को रोक दिया। मामला उत्तरी अफ्रीका के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights