Nature Nature

विधायक सारस्वत ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, ‘बजट सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी’

Nature

समाचार गढ़, 23 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत आम बजट आत्मनिर्भर भारत की राह प्रशस्त करने वाला बजट है। यह बजट सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी है। इसमें समाज के हर वर्ग का कल्याण निहित है। ऐतिहासिक बजट से स्पष्ट है कि अगले पांच वर्षों सरकार का फोकस गरीब, महिला, युवा, व्यापारी और अन्नदाता के विकास पर रहेगा। उन्होंने कहा कि बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से 1 करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की शहरी आवास जरूरतों को पूरा किए जाने, छह करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री आधारित करने, 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने, मुद्रा लोन की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने, 500 टॉप कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप कराने, महिलाओं एवं बालिकाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान करने, 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक हर महीने बिजली फ्री करने, नई टैक्स रिजीम में 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री करने, कैंसर दवा पर कस्टम ड्यूटी कम व दवा सस्ती करने जैसी घोषणाओं से देश-प्रदेश के हर वर्ग एवं क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विधायक ने कहा कि यह बजट गरीब कल्याण, किसानों के उत्थान का बजट है। माताओं, बहनों, बेटियों को आगे बढ़ाने वाला एवं निम्न व मध्यमवर्ग को सशक्त बनाने वाला लेखा-जोखा है।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights