Nature Nature

उतर दिशा से आई काली घटाओं ने जमकर बरसाया पानी,किसानों के चेहरे खिले,बुझ रही फसलों को मिला जीवनदान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 24 जुलाई 2024। आज श्रीडूंगरगढ़ अंचल के कई गांवो में उतर दिशा से आई काली घटाओं ने जमकर पानी बरसाते हुए किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। पिछले कई दिनों बाद बादलों ने पानी बरसाया है। कई दिनों से किसान बरसात की अरदास कर रहे थे तथा साथ ही भारी गर्मी एवं उमस से आमजन बेहाल नजर आ रहा था।देर मध्य रात्रि बाद मौसम ने करवट लेते हुए बूंदाबांदी की। आज सुबह सुबह ही किसानों ने बरसात का आइडिया लगा लिया था किसानों ने बताया कि आज सुबह सुबह ही भारी उमस को देखते हुए बरसात की आशंका प्रबल हो गई थी और हुआ भी यही आखिर उतर दिशा से उमड़ घुमड़ कर आई काली घटाओं ने देखते देखते कई गांवो में जमकर पानी बरसाया।किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बारिश नही होने से उगती फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे थे तथा मोठ की उगती फसल काफी नष्ट भी हो गई थी अब बरसात होने से बची हुई फसल को काफी फायदा होगा। वहीं जो किसान बुवाई से वंचित थे वो भी अब बुवाई कर सकेगे ।किसानों का कहना है कि बरसात से बारानी फसलों के साथ साथ सिंचित फसलों के लिए भी यह बरसात रामबाण औषधि साबित होगी। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सातलेरा, बिग्गा, कुंतासर,तोलियासर,सहित कई गांवो में आज इंद्र देव ने मेहरबानी बरसाते हुए जमकर पानी बरसाया।

कोटासर गांव में सावन की घटा का नजारा
उतर दिशा से आ काली घटाओं ने जमकर बरसाया पानी, किसानों के चेहरे खिले,मुरझाती फसलों को मिला जीवनदान।
बरसात के साथ ही खिला उठा मन मयूर। मौसम का आनंद लेते हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर।

मुरझाती फसलों को मिला जीवनदान खिले किसानों के चेहरे।
श्री डूंगरगढ़ हुई बरसात के बाद मुख्य बाजार की तरफ जाने वाली सड़क पर भरा बरसाती पानी।
श्री डूंगरगढ़ हुई बरसात के बाद मुख्य बाजार की तरफ जाने वाली सड़क पर भरा बरसाती पानी।
  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights