Nature Nature

लगातार दूसरे दिन झमाझम बरसात, गलिया हुई पानी से लबालब, सातलेरा में घरों में घुसा पानी, भूमि पुत्र हर्षित

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 25 जुलाई 2024। राजस्थान में मानसून पूरे परवान पर नजर आ रहा है।आज लगातार दूसरे दिन श्रीडूंगरगढ़ सहित अंचल में मानसून के बादलों ने जमकर पानी बरसाया।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सातलेरा, बिग्गा, कितासर, जैसलसर, अभयसिंहपूरा सहित कई गांवो में झमाझम बरसात हुई। बरसात से निचले इलाकों में गलिया पानी से लबालब भर गई है। सातलेरा में लगातार एक घंटे तक झमाझम बरसात से निचले इलाकों के घर पानी से लबालब हो गए हैं। ग्रामीण राजू जाखड़ ने बताया कि यहां पानी की निकासी नहीं होने से बिग्गाजी मंदिर से पुराने बस स्टैंड की तरफ जाने वाले मुख्य रास्ते पर तीन फीट तक पानी भरने से इस गली से आवागमन बंद हो गया है। गली में पानी भरने से पानी आसपास के घरों में घुस गया है।ग्रामीण भैराराम सारस्वत ने बताया कि इसी प्रकार हरिराम जी मंदिर से जोहड़ पायतन की तरफ वाले रास्ते पर पानी की निकासी नहीं होने से पूरी गली पानी से भर गई।इस गली से आवागमन प्रभावित हो गया है। निचले इलाकों में जगह जगह पानी इकट्ठा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर एक और जोरदार बरसात हो गई तो हालात खराब हो सकते हैं दूसरी ओर जोरदार बरसात के बाद भूमि पुत्र हर्षित नजर आ रहे हैं। बिग्गा गांव के किसान बनवारी शर्मा सहित सातलेरा गांव के किसान आशाराम मेघवाल ने कहा कि जोरदार बरसात से बारानी फसलों सहित सिंचित फसलों को भरपूर फायदा मिलेगा।

कस्बे के मैन बाजार सरकारी अस्पताल की गली पानी से लबालब।

  • Related Posts

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर उच्चस्तरीय बातचीत होने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत…

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड का भाव इस महीने अब तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights