Nature Nature

स्वतंत्रता दिवस विशेष: फिर आ रहा बीकानेर संभाग का सबसे बड़ा प्राइवेट शो राष्ट्रगाथा, सीजन-3 में 15 स्कूलों को ही दिया जाएगा मौका, पढ़ें ख़बर

Nature

समाचार गढ़, 25 जुलाई 2024, बीकानेर। राष्ट्रगाथा सीजन-1 व सीजन-2 की सफलता के बाद अब राष्ट्रगाथा सीजन-3 का आगाज भी हो चुका है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले संभाग के सबसे बड़े प्राइवेट शो के लिए स्कूली बच्चे भी एक्टिव हो चुके हैं। ख़बरमंडी न्यूज़ द्वारा आयोजित किए जा रहे राष्ट्रगाथा सीजन-3 के लिए स्कूलों को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। अब तक 5 स्कूलों का चयन भी किया जा चुका है। ख़बरमंडी हैड पत्रकार रोशन बाफना ने बताया कि पिछले सीजन में 20 स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुति दी थी, मगर इस बार 15 स्कूलों को ही मौका दिया जाएगा। बाफना ने बताया कि राष्ट्रगाथा में सांस्कृतिक, सामाजिक व देशभक्ति के तीन रंगों पर आधारित प्रस्तुतियां होती हैं।
समन्वयक शशिराज गोयल ने बताया कि प्रस्तुति की थीम आयोजकों द्वारा ही प्रदान की जाएगी। हर स्कूल को स्वतंत्र थीम दी जाएगी, उस पर उसी स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम 13 अगस्त, 2024 की शाम 6 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा आयोजकों द्वारा ही निर्धारित की जाती है। बीकानेर की राजनीति, पुलिस, प्रशासन, उद्योग, कला, साहित्य व संस्कृति से जुड़ी हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।
रोशन बाफना ने बताया कि यह आयोजन शुद्ध सांस्कृतिक, देशभक्ति व सामाजिक आयोजन है। बड़े स्टेज व जगमग रोशनी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को काफी पसंद किया जाता है। कार्यक्रम से जुड़ी और जानकारियां समय समय पर साझा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप 7014330731 पर संपर्क भी कर सकते हैं।

Related Posts

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। बीकानेर: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बीकानेर रेंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। महानिरीक्षक पुलिस…

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर जारी संघर्ष के बीच ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ ने 13 नवंबर को हर साल दुनिया भर में बलूच राष्ट्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights