Nature Nature

श्रावण मास में श्रीडूंगरगढ़ के श्री राम मंदिर में भक्तिमय आयोजन, मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल

Nature

समाचार गढ़, 31 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास स्थित श्री राम मंदिर में श्री राम मंदिर सत्संग समिति द्वारा श्रावण मास के पूरे महीने रात्री में भजन और कीर्तन का विशेष आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष गोपाल तापड़िया ने बताया कि मंदिर में सालभर हर रात 8 बजे से 10 बजे तक नियमित रूप से भजन-कीर्तन होता है, लेकिन श्रावण मास में इसका विशेष आयोजन होता है।

संस्था मंत्री जगदीश राठी ने जानकारी दी कि श्रावण मास के हर सोमवार को सुबह मंदिर में शिवजी का जलाभिषेक भी किया जाता है। इस धार्मिक आयोजन में शिव मूंधड़ा, पवन तापड़िया, ललित झालरिया, महावीर मूंधड़ा, श्याम करनाणी, नारायण पेड़ीवाल, गोपाल मूंधड़ा, मनीष पुरोहित, राजेश चूरा, श्रीचन्द व्यास, मोहन मूंधड़ा, दुलदास, लाला डागा, नारायण कलाणी, इन्द्रचन्द तापड़िया, मनोज तापड़िया और सीताराम मूंधड़ा, पवन राठी, दिनेश मूंधड़ा, सुशील डागा, मनोज झालरिया, नारायण दास सहित अन्य भक्तजन उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।

श्रावण मास के हर सोमवार को शाम के समय महीमन का पाठ भी आयोजित किया जाता है, जिसका संचालन पंडितों द्वारा किया जाता है। इस धार्मिक माहौल में भक्तगण भक्ति रस में डूबकर भगवान शिव और राम की आराधना करते हैं, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहता है।

भजन-कीर्तन और जलाभिषेक के इन आयोजनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संतोष मिलता है और वे भगवान की कृपा पाने के लिए पूरे उत्साह और भक्ति भाव से शामिल होते हैं। समिति के सदस्य ललित झालरिया ने बताया कि श्रावण मास में विशेष आयोजनों का उद्देश्य भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव कराना और धार्मिक जीवन में समर्पित करना है।

Related Posts

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

समाचार गढ़, 20 अप्रैल 2026। मंगलवार को बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU)…

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

समाचार गढ़ 20 अप्रैल 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग

गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights