Nature Nature

श्री पुनरासर हनुमानजी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जल्द होगा शुरू: मनोज जैन

Nature

श्री पुनरासर हनुमानजी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जल्द होगा शुरू: मनोज जैन

समाचार गढ़, 3 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। श्री पुनरासर हनुमानजी मंदिर के नवीनीकरण की सूचना दिनांक 31 जुलाई 2024 को एक समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी, जिसे श्री पुनरासर हनुमानजी ट्रस्ट ने खंडन किया है। ट्रस्ट के मंत्री मनोज जैन ने जानकारी दी है कि मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जल्द ही शुरू होगा, लेकिन अभी तक इसकी निश्चित तिथि तय नहीं हुई है।

जैन ने बताया कि 19 जुलाई को जिला कलेक्टर बीकानेर और डूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी को मंदिर जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमति हेतु निवेदन किया गया है। इसी तरह बीकानेर के सांसद एवं केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, और श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत को भी मंदिर जीर्णोद्धार के संदर्भ में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से जीर्णोद्धार कार्य जल्द शुरू करने का संकल्प लिया गया है।

पूर्व में 1990-91 में मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पर नंदलाल बागड़ी द्वारा अदालत में दावा प्रस्तुत कर रोक लगाई गई थी। 08.11.2016 को अदालत ने ट्रस्ट के पक्ष में निर्णय सुनाया, जिसके विरुद्ध अपील खारिज कर दी गई।

ट्रस्ट के अध्यक्ष बजरंगलाल पारीक ने बताया कि प्रस्तावित मंदिर का प्रारूप देश के प्रसिद्ध वास्तुकार मुकेशकुमार और कन्हैयालाल सोमपुरा द्वारा अंतिम रूप प्रदान किया गया है। प्रस्तावित प्रारूप का लकड़ी का मॉडल अंजनी माता मंदिर, श्री पुनरासर में दर्शन हेतु रखा गया है। मंदिर निर्माण में लगने वाले पत्थरों की छंटनी शुरू हो गई है और जल्द ही पत्थर घड़ाई की कार्यशाला शुरू होगी।

ट्रस्ट द्वारा जीर्णोद्धार की तैयारियां शुरू की गई हैं, जिससे व्यथित होकर कथित पुजारी ट्रस्ट मंत्री ने समाचार पत्र और सोशल मीडिया पर मंदिर नवीनीकरण की झूठी घोषणा की है। विभिन्न अदालतों ने मंदिर के सम्पूर्ण विकास और जीर्णोद्धार का अधिकार ट्रस्ट को दिया है।

यह सूचना समाज में किसी प्रकार की भ्रांति न फैले इसलिए जारी की गई है।

  • Related Posts

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights