Nature Nature

राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में नए भवन में महाविद्यालय संचालित नहीं होने पर करेंगी ताला बंदी

Nature

समाचार गढ़, 14 अगस्त, 2024, श्रीडूंगरगढ़। लंबे समय के इंतजार के बाद आज राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ का उद्घाटन होने जा रहा है। हालांकि, इसी क्षेत्र के राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राएं अभी भी आंदोलनरत हैं और प्रशासन की अनदेखी से नाराज हैं।आज राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। छात्रा सुमित्रा तुनगरिया ने बताया कि यदि महाविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों को 7 दिनों के भीतर पूरा नहीं करता है, तो वे मजबूरन आगामी 20 तारीख को अनिश्चितकालीन ताला बंदी और भूख हड़ताल पर बैठेंगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय में पीने के पानी, किताबों, व्याख्याताओं, पंखों, बैठने की व्यवस्था और खेल की कोई सुविधा नहीं है। इन समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार लिखित और मौखिक रूप से प्रशासन को अवगत करवाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।इस मौके पर ममता तुनगरिया, सुमित्रा तुनगरिया, सानिया, कविता जाखड़, ममता मेघवाल, नगमा परवीन, इशरत बानो, रक्षा प्रजापत, साक्षी, ज्योति, कांता भुवाल, सोना भुवाल सहित अनेक छात्राएं मौजूद रहीं।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights