समाचार गढ़, 22 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। मोमासर निवासी गोरूराम जाट की पुत्री कमला ने अपने पति जालबसर निवासी रामनिवास और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग किया गया, और उसके साथ मारपीट भी की गई। कमला ने बताया कि छह महीने पहले उसे दो बेटियों के साथ घर से निकाल दिया गया। जब पंचायत बुलाई गई, तो ससुराल वालों ने बिना दहेज के घर बसाने से इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















