Nature Nature

भामाशाह सिंघी ने विद्यार्थियों के मध्य मनाया 74वां जन्मदिवस

Nature

मेरे जीवन का यह प्रथम जन्मदिवस है: सिंघी श्रीडूंगरगढ। श्रीडूंगरगढ़ के भामाशाह मोहनलाल सिंघी ने अपना 74वां जन्मदिवस सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के मध्य मनाया। कस्बे के एनएच पर स्थित अंग्रेजी माध्यम के श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भामाशाह सिंघी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। सिंघी ने केक काटकर बच्चों को खिलाया और विद्यार्थियों को मिठाई और चॉकलेट बांटी। सिंघी ने इस दौरान भावुक होते हुए कहा कि उनका प्रथम बार ऐसा जन्मदिवस मनाया गया है जो मुझे हमेशा याद रहेगा। समाजसेवी बजरंग सोमाणी ने कहा कि सिंघी द्वारा स्कूल के विकास में इंडोर स्टेडियम बनाने में योगदान दिया गया है जो विद्यार्थियों के विकास में सहयोगी बनेगा। राजू हिरावत ने कहा कि इस स्कूल से जुड़े युवा व्यक्तित्व के धनी शिक्षाविदों और स्टाफ की स्कूल विकास के प्रति लगाव के कारण भामाशाह यहां अपने अर्थ का विसर्जन कर रहे हैं। मोहनलाल सिंघी का श्रीडूंगरगढ़ से खासा लगाव है और आज उनका यह जन्मदिवस उनके लिए चिरस्मरणीय बन गया है। इस दौरान स्कूल से जितेंद कुमार सोनी, रमेश कुमार शर्मा, राजू नाथ सिद्ध, मूलाराम शर्मा, पवन गोयतान, महावीर सारस्वत, रतन व चंद्रप्रकाश भाट सहित स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2026, बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में…

राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2026। राजस्थान सरकार ने चाइनीज मांझे के उपयोग, बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कृषक कल्याण का सपना हो रहा साकार, आधुनिक खेती की तरफ बढ़ रहे अन्नदाता

राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

राजस्थान में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 18-19% वोटिंग, देर रात हुई हिंसा

राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights