Nature Nature

विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ, 27 अगस्त 2024। आज राजकीय विद्यालय जैतासर में शिक्षा विभाग द्वारा ब्राइट फ्यूचर के तत्वाधान में तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बृजलाल तवानियां, ईश्वर राम गरुआ (ACBO), और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चंद्र सिंह पूनिया शामिल थे।

ब्राइट फ्यूचर विद्यालय की प्रधानाचार्या पार्वती शर्मा ने अपने वरिष्ठ अध्यापकों के साथ मिलकर अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। उद्घाटन के दौरान विधायक सारस्वत ने टॉस करके मैच का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में विधायक सारस्वत ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं से वहां की प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश की भजनलाल सरकार खेलों पर विशेष ध्यान दे रही है।

विशिष्ट अतिथि राम गोपाल सुथार ने भी खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और निष्पक्ष आयोजन के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक भवानी शंकर ने विद्यार्थियों को खेल के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में 12 टीमों के 192 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शहर महामंत्री महेश राजोतिया, सुरेंद्र चुरा, अर्जुनराम शर्मा, श्रवण शर्मा, विधायक के निजी सचिव रजनीकांत सारस्वत, भगवान सिंह तंवर, समस्त जैतासर ग्रामवासी, छात्र-छात्राएं, और विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights