Nature Nature

श्रावण-भाद्रपद में तपस्या का आध्यात्मिक आयोजन, श्रीडूंगरगढ़ जैन समाज ने किया तपस्विनी सुप्यार देवी मालू का तपाभिनंदन

Nature

समाचार गढ़, 27 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज द्वारा श्रावण और भाद्रपद मास में तपस्या करके आध्यात्मिकता में स्वयं को नियोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज के साध्वी सेवा केंद्र में सुप्यार देवी मालू की 10की तपस्या का तपाभिनंदन शासनश्री साध्वी कुंथुश्री के सान्निध्य में हुआ। साध्वी कुंथुश्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि तप एक ऐसा सुरक्षा कवच है जिसे पहनने से व्यक्ति संभावित खतरों से बच सकता है। तप से कर्मों की निर्जरा होती है। इसलिए व्यक्ति को कुछ न कुछ तप अवश्य करना चाहिए।
तपस्विनी मालू की 10दिनों की निराहार तपस्या पर साध्वी सुमंगलाश्री जी, साध्वी जीतयशा, साध्वी सम्यक्त्वप्रभा, साध्वी चंद्रयशा, संपत देवी मालू, रतन लाल गंग, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेयुप सहमंत्री मनीष पटावरी, महिला मंडल से मधु झाबक ने विचार व्यक्त करते हुए तप अभिनन्दन किया। तपस्विनी मालू का जैन समाज की संस्थाओं द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सभा के उपाध्यक्ष दीपमाला डागा, कार्यकारिणी सदस्य जीतेश मालू, महेंद्र मालू, महेंद्र दुगड़, संजय बरडिया, अंबिका डागा, महिला मंडल मंत्री संगीता बोथरा, संगठन मंजू झाबक सहित परिवारजन और श्रावक श्रविका समाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साध्वी सुमंगलाश्री ने किया।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights