Nature Nature

भीषण सड़क हादसा: तीन की मौत, तीन घायल

Nature

समाचार गढ़, 14 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। शुक्रवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जयपुर रोड पर नौरंगदेसर गांव के पास हुआ, जहां एक ऑल्टो कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। मृतकों में आड़सर बास निवासी कल्याण सोनी, कालूबास निवासी मनोज सोनी और आठ माह का बालक पार्थ लावट शामिल हैं। दुर्घटना रात करीब साढ़े दस बजे चौधरी होटल के पास हुई, जब बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ आ रही ऑल्टो कार का सामना सामने से आ रही पिकअप से हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑल्टो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे मौके पर पहुंची टीम ने दोनों वाहनों को हटाकर सामान्य कराया। घायलों में पूजा, निशा, गोपी और एक अन्य युवक शामिल हैं, जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शव शनिवार को परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Related Posts

चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2026। उत्तराखंड स्थित चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने यात्रियों को सुरक्षित…

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2026। आज जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी है। 22 अप्रैल 2025 को श्रीनगर से करीब 95 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में हुए इस कायरतापूर्ण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights