Nature Nature

जैन समाज तपस्या और विसर्जन में अग्रणी तपस्वियों और भामाशाहों का संस्थाओं ने किया बहुमान

Nature

जैन समाज तपस्या और विसर्जन में अग्रणी; तपस्वियों और भामाशाहों का संस्थाओं ने किया बहुमान

व्यक्ति अपने सामर्थ्य अनुसार स्वयं को समाज और आत्महित में नियोजित अवश्य करें: साध्वी कुंथुश्री

समाचार गढ़, 14 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। व्यक्ति अपने सामर्थ्य अनुसार समाज हित और आत्महित में स्वयं को नियोजित अवश्य करें। व्यक्ति के सकारात्मक दिशा में किया गया समय, श्रम और अर्थ का नियोजन उसके स्वयं और राष्ट्र के विकास में सहयोगी बनता है। यह प्रेरणादायक पाथेय श्रीडूंगरगढ़ साध्वी सेवा केंद्र में सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री ने प्रदान किया। साध्वी के सान्निध्य में सामाजिक संस्थाओं द्वारा तपस्वी की तप अनुमोदना के साथ सामाजिक संस्थाओं में सहयोग करने वाले भामाशाहों और प्रतियोगिता में सहभागी बने प्रतिभागियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साध्वी कुंथुश्री ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए फरमाया कि व्यक्ति स्वयं को देखे, समझे और तपस्या में स्वयं को नियोजित करें। तपस्या 8कर्मों को तपाने वाली है। कर्म निर्जरा का एक बड़ा साधन तपस्या है। भंवरलाल जी दुबले पतले व्यक्ति है परंतु मनोबल मजबूत है और इस अवस्था में भी तपस्या की है।
तपस्वी भंवरलाल बोथरा 7की तपस्या लेकर साध्वी कुंथुश्री के सान्निध्य में उपस्थित हुए। तप अभिनंदन में सभा, तेयुप, तेरापन्थ महिला मंडल, अणुव्रत समिति सहित सम्पूर्ण जैन समाज की ओर से सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। बोथरा परिवार की महिलाओं ने गीत का संगान किया।

*भामाशाहों और तपस्वियों का किया अहोमान*
श्रीडूंगरगढ़। कार्यक्रम में श्री ओसवाल पंचायत के विकास कार्यों में उदारमना सहयोग करने वाले व्यक्तित्त्वों का प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष शेखर दुगड़, मंत्री प्रमोद बोथरा, तुलसीराम चौरड़िया, कांतिलाल पुगलिया, भंवरलाल दुगड़, कमल झाबक, मणिशंकर सेठिया, मोहनलाल सेठिया के द्वारा विकास में सहयोगी बने सुशीला पुगलिया, राजकुमार बाफना, भंवरलाल राखेचा परिवार के प्रतिनिधि राजकरण तातेड़, माणक चंद डागा के प्रतिनिधि फुसराज पुगलिया, जतन पारख व नवरत्न पारख के प्रतिनिधि मनोज पारख का प्रतीक चिन्ह व सम्मान पत्र देकर अहोमान किया गया।
कार्यक्रम में महावीर प्रश्नोत्तरी के और पर्युषण आराधना पत्रक के क्रमशः 3 व 15 विजेता प्रतियोगियों को सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया व मंत्री प्रदीप पुगलिया के साथ कार्यसमिति सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी सुमंगलाश्री ने किया।

  • Related Posts

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में नशे की तस्करी का एक मामला सामने आया है। दंतौर थाना पुलिस ने एक निजी एंबुलेंस से करीब 31 किलो डोडा पोस्त…

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights