समाचार गढ़, 30 सितम्बर। राजस्थान में एक अक्टूबर से स्कूलों के समय मे परिवर्तन नही होगा। विद्यालय संचालन के समय में परिवर्तन को लेकर मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकाल और शीतकाल में विद्यालय संचालन की नई तिथियों घोषित की है। ग्रीष्मकाल में 1 अप्रैल से 15 अक्टूबर तक होगा संचालन। शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने समय परिवर्तन को लेकर आदेश जारी किए है। पहले 1 अप्रेल से 30 सितम्बर था संचालन समय। नए आदेश के अनुसार शीतकाल में 16 अक्टूबर से 31 मार्च तक विद्यालय संचालित किये जायेंगे।हालांकि पहले 01 अक्टूबर से 31 मार्च तक था समय। जबकि शेष गतिविधियां पंचांग 2024-25 के अनुसार ही संचालित की जाएगी।
पी बी एम के प्रसूती विभाग में संस्था द्वारा करवाए जा रहे कार्य का अवलोकन
समाचारगढ़ , बीकानेर 22 अक्टूबर 2024, महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में संभाग के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय पी बी एम अस्पताल बीकानेर के प्रसूति विभाग में चालीस लाख रुपए…