Nature Nature

स्कूल बस व बाइक की टक्कर, बिग्गाजी धाम के लिए पैदल यात्री संघ रवाना

Nature

स्कूल बस और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल
समाचार गढ़, 14 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। बाड़ेला गांव के पास एक निजी स्कूल बस और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेड कॉन्स्टेबल हरिराम मीणा ने बताया कि हादसे में बाइक सवार युवक के हाथ और पैर में फैक्चर हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान अनिल कुमार, पुत्र मुखराम बावरी, निवासी रायसिंहनगर के रूप में हुई है, जो एक फाइनेंसकर्मी बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

आडसर बास से पैदल रवाना हुआ बिग्गाजी पैदल यात्री संघ

समाचार गढ़, 14 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। आडसर बास वार्ड नंबर 30 से आज बिग्गाजी पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना हुआ। संघ के संचालक लोकेशनाथ सिद्ध ने जानकारी दी कि यात्री संघ आज रात 10 बजे बिग्गाजी महाराज के मंदिर पहुंचकर धोक लगाएगा। पैदल यात्रियों के उत्साह और श्रद्धा के साथ निकला यह संघ पूरे मार्ग में भक्ति के माहौल से सराबोर है। श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ इस यात्रा में शामिल हुए हैं, और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए, लेकिन कई शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स महज 3 अंक फिसलकर…

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र साहिल लोचाव के मामले को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights