Nature Nature

होटल में धूम्रपान सामग्री बेचने पर युवक गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 20 अक्टूबर 2024।श्रीडूंगरगढ़ के सेसोमू स्कूल के पास लड्डू गोपाल भोजनालय में बिना लाइसेंस के धूम्रपान सामग्री बेचने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर करीब 12:05 बजे बीदासर रोड पर गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सैसूमों स्कूल के पास एक होटल में धूम्रपान सामग्री बेची जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ थाना के उपनिरीक्षक धर्मपाल और उनकी टीम ने होटल पर दबिश दी। मौके पर विशाल पुत्र किसन भार्गव (18), निवासी गंगाशहर, बीकानेर को बिना लाइसेंस धूम्रपान सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने होटल के बाहर लगे फटटे पर रखे सामान की जांच की, जिसमें 48 बिडी बंडल, 15 गणेश छाप जर्दा पाउच, और एक पैकेट क्लासिक आइकॉन सिगरेट बरामद हुए। पूछताछ में विशाल ने कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं किया। चूंकि यह सामग्री विद्यालय क्षेत्र के 100 मीटर के दायरे में बेची जा रही थी, पुलिस ने धारा 9/11 राजस्थान धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक मलकीयत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विद्यालय क्षेत्र के आसपास धूम्रपान सामग्री बेचने या उपयोग करने से बचें, ताकि बच्चों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    समाचार गढ़ 27 जून 2026। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights