Nature Nature

लावणी में जुटे किसान,खेत हुए आबाद,गांव आने लगे सुने सुने मजदूरों की बल्ले बल्ले, मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता देखे खेतो से फोटो सहित पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़ श्री डूंगरगढ़ 22 अक्टूबर 2024 श्री डूंगरगढ़ अंचल सहित प्रदेश में इस बार हुई अच्छी बरसात से भूमि पुत्र किसानों को अच्छी उपज मिलेगी।श्री डूंगरगढ़ अंचल में किसान खेतो में लावणी करने में जुट गए हैं।इन दिनों खेतो में लावणी का कार्य जोरो पर चल रहा है।किसान आसमान में मंडराए आशंका के बदलो को देखते हुए खेतो में बाजरा,मोठ,ग्वार , मूंग की फसल की कटाई में दिन रात लगे हुए हैं।आसमान में छाए बादलों ने एकाएक किसानों की चिंता बढ़ा दी है।किसान जैसे तैसे कर पकाव पर खड़ी फसलों को समेटने में जुट गए हैं।इस समय खेतो में एक साथ लावणी आने के कारण मजदूरों की बल्ले बल्ले हो गई है।मजदूरों की मांग बढ़ने के साथ ही मजदूरी भी बढ़ गई है।किसानों ने बताया कि खेतो में एक साथ लावणी आने से मजदूर भी नहीं मिल पा रहे हैं।जिसके चलते कई किसान लीपर मशीन से भी फसलों की कटाई कर रहे हैं।मजदूरों की मांग बढ़ने से मजदूरी भी मजदूरों को अच्छी मिल रही है।सुबह 6 बजे से दोपहर एक बजे तक 700 रुपए तक मजदूरी मिल रही है।जिसके चलते मजदूरों की चांदी चांदी हो रही है। बारानी खेती के साथ साथ सिंचित खेती में मूंगफली कटाई का काम भी शुरू हो गया।

मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए किसान जुटे फसलों को बचाने में।श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में एक खेत में ढक कर रखी बाजरे की फसल ।
श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव के एक खेत में काटकर रखी मोठ की फसल।

ऐसे में मजदूरों की डबल मांग बढ़ गई है।सुबह पांच बजने के साथ ही किसान खेतो मे पहुंच रहे हैं।खेतो में लावणी का कार्य जोरो पर चलने के कारण गांव सुने सुने नजर आने लगे हैं साथ ही बाजारों में भी रौनक कम नजर आ रही है।लावणी के बीच प्रत्येक खेत में पांच से दस किसान समूह में काम करते हुए देखे जा सकते हैं।लावणी की तड़ातड़ी के बीच मौसम ने भी अंगड़ाई लेते हुए किसानों की धड़कन बढ़ा दी।पक्की फसलों पर छाए आशंका रूपी बादलों को देख किसान वर्ग आशंकित नजर आ रहे हैं। सातलेरा गांव के किसान परमाराम जाखड़ सहित नारसीसर गांव के किसान शिव सिंह ने आसमान में छाए बादलों को देखते हुए बताया कि अगर अब खेतो में पक्की पकाई फसलों पर भगवान ने आंधी अल्डों कर दियो तो किसानों के अरमानों पर पानी फिरते देर नहीं लगेगी ।मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए किसानों ने भी फसल समेटने का काम तेज कर दिया है।आज श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में भी बूंदाबांदी के समाचार मिल रहे हैं।किसान फसलों की कटाई के साथ साथ खेतो में काटी गई फसलों को इकट्ठा करने में लगे हुए नजर आ रहे हैं।

मजदूरों की मांग बढ़ने से मजदूरों की तंगी नजर आने लगी है।एक खेत में मशीन के सहारे ग्वार की फसल काटता किसान ।
श्री डूंगरगढ़ अंचल में लावणी फसल कटाई का कार्य जोरो पर ।श्री डूंगरगढ़ के एक गांव में लावणी करते हुए किसान ।
लावणी के बीच आसमान में मंडराए बादलों ने बढ़ाई किसानों की धड़कन ।

Related Posts

CEC Gyanesh Kumar Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका धरने पर; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

समाचार-गढ़ 6 अक्टूबर, 2026। नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी…

Saifullah Kasuri News: पहलगाम हमले के आरोपी कसूरी का फिर भड़काऊ बयान, इजरायल को लेकर दी धमकी

समाचार-गढ़ 6 अक्टूबर, 2026। पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े घोषित आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने एक बार फिर इजरायल को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। पिछले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CEC Gyanesh Kumar Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका धरने पर; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

CEC Gyanesh Kumar Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका धरने पर; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Saifullah Kasuri News: पहलगाम हमले के आरोपी कसूरी का फिर भड़काऊ बयान, इजरायल को लेकर दी धमकी

Saifullah Kasuri News: पहलगाम हमले के आरोपी कसूरी का फिर भड़काऊ बयान, इजरायल को लेकर दी धमकी

Rajasthan Panchayat Election 2026: धनतेरस के चलते बदला चुनाव कार्यक्रम, पहले 3 चरणों की तारीखें संशोधित

Rajasthan Panchayat Election 2026: धनतेरस के चलते बदला चुनाव कार्यक्रम, पहले 3 चरणों की तारीखें संशोधित

Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights