Nature Nature

वन्य जीवों की 24वीं पुण्यतिथि पर जागरण, हवन और प्रवचन का आयोजनस्टेशन रोड श्रीडूंगरगढ़: समाधि स्थल पर संरक्षण समिति ने किया कार्यक्रम

Nature

समाचारगढ़ श्रीडूंगरगढ़ 28 अक्टूबर 2024, बीदासर रोड़ पर स्थित वन्य जीव हिरणों एवं मयूरों के समाधि स्थल पर 24 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 27 अक्टूबर को राजाराम, जगदीश एवं लटियाल पार्टी द्वारा रात्रि जागरण एवं 28 अक्टूबर को प्रातः आमजन द्वारा हवन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वन्य जीवों के लिए शहीद हुए व्यक्तित्वों को नमन करते हुए शिक्षाविद सुशील सेरडिया ने कहा कि गुरु जाम्भोजी के वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांत आधुनिक विश्व के लिए कल्याणकारी है । गुरु जम्भेश्वर ने मानवता के कल्याण हेतु नए धर्मसंघ की स्थापना कर धरती पर विचरण करने वाले सभी जीवों हेतु कल्याणकारी सिद्धांत प्रतिपादित किए । आज जरूरत है कि आमजन गुरु जम्भेश्वर के सिद्धांतों को पृथ्वी एवं जीवों के हित में ग्रहण करें । इस अवसर पर जीव रक्षा संस्थान के तहसील अध्यक्ष रामरतन बिश्नोई, पंचायत समिति सदस्य भल्लूराम बिश्नोई, सांवतसर गोशाला अध्यक्ष रामनिवास बिश्नोई, एम डी एस छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने भी वन्य जीवों एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने विचार प्रकट किए । सुशील सेरडिया ने वन्य जीवों के समाधि स्थल को हाईटेक बनाने हेतु परिसर में स्वच्छता एवं पेड़ पौधे लगाने का प्रस्ताव रखा । जिस पर विचार कर राजाराम, रामनिवास, भल्लूराम, हरलाल, राजेन्द्र, रामस्वरुप, राजाराम, सुशील सेरडिया आदि दानदाताओं ने कार्य करवाने हेतु सहयोग राशी की घोषणा की । कार्यक्रम में हरलाल बिश्नोई, राजेन्द्र खीचड़ हरियाणा, पटवारी हीरालाल सांखला, राजाराम धारणियां, निहालचंद बिश्नोई, मोहनराम बिश्नोई, राजाराम बिश्नोई, हरिराम पुनियाँ आदि उपस्थित रहे ।

Related Posts

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समाचार गढ़ बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights