Nature Nature

सरकारी शिक्षक ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को कार्रवाई हवाई यात्रा, चोखी यात्रा ने करवाया सुखद एहसास

Nature

समाचार गढ़, 28 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के एक सरकारी शिक्षक ने सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से हवाई भ्रमण करवाया। अध्यापक गोपालराम जाखड़ ने अपने पिता, गाँव सातलेरा निवासी हनुमान प्रसाद जाखड़ के आर्थिक सहयोग से 2024 में 10वीं बोर्ड परीक्षा में श्रीडूंगरगढ़ तहसील टॉपर हेमंत कुमार पारीक (लिखमीसर उत्तरादा), मोमासर टॉपर कोमल प्रजापत, सातलेरा से 12वीं टॉपर सोना भुंवाल और 10वीं टॉपर सरिता मेघवाल को शैक्षणिक हवाई यात्रा करवाई। सोमवार को सीबीईओ कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ से सभी प्रतिभागियों को तिलक लगाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर एबीसीओ ईश्वरराम गरुवा, आरपी कुंभाराम, जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ और सातलेरा के प्रिंसिपल नौरतमल शर्मा ने प्रेरक शिक्षक गोपालराम और चारों प्रतिभाओं को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया। बीकानेर में जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग सहित स्टाफ ने इनका अभिनंदन किया और इस तरह की अनूठी पहल को सभी के लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय बताया। इस तीन दिवसीय यात्रा का सुखद अहसास चोखी यात्रा ट्रेवल ने करवाया और गोपालराम जाखड़ ने ऑनर महेश बोहरा का आभार जताया।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights