Nature Nature

धनतेरस के दिन श्रीडूंगरगढ़ में पारिवारिक विवाद ने ली जान, भतीजों ने चाचा की हत्या की

Nature

धनतेरस के दिन श्रीडूंगरगढ़ में पारिवारिक विवाद ने ली जान, भतीजों ने चाचा की हत्या की

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 29 अक्टूबर 2024। जहां एक तरफ पूरे क्षेत्र में त्यौहार की रौनक और खुशियों का माहौल है, वहीं धनतेरस के दिन एक दर्दनाक घटना ने गांव रीड़ी में कोहराम मचा दिया। मंगलवार शाम को एक परिवार में आपसी झगड़े के दौरान भतीजों ने अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव के भार्गव परिवार में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद भड़क गया। गुस्से में आए भतीजों ने देवाराम भार्गव पर हमला बोल दिया और मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ थाने के अधिकारी और सीओ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को दस्तयाब कर लिया है। गांव में इस हत्या से शोक और दहशत का माहौल है। जिस त्यौहार पर घरों में खुशियां होनी चाहिए थीं, वहीं इस घटना ने एक परिवार को गहरे मातम में डुबो दिया है। पुलिस अब इस मामले की तह तक पहुंचने और दोषियों पर कार्रवाई करने में जुटी है।

  • Related Posts

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी समाचार गढ़। पेपर लीक के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    समाचार गढ़। लूणकरणसर के महाजन क्षेत्र के गांव मोखमपुरा में देर रात दो बजे नहर का एस्केप खोल देने से तबाही मची, किसानों की सैंकड़ों बीघा में खड़ी नरमा व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

    पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights