Nature Nature

दीपावली की खुशियाँ बिखेरता नर नारायण सेवा संस्थान, 53 जरूरतमंद परिवारों के घरों में खुशियों का दीप जलाया

Nature

दीपावली की खुशियाँ बिखेरता नर नारायण सेवा संस्थान, 53 जरूरतमंद परिवारों के घरों में खुशियों का दीप जलाया
समाचार गढ़, 29 अक्टूबर 2024, बीकानेर।
नर नारायण सेवा संस्थान ने इस दीपावली पर 53 जरूरतमंद परिवारों के घरों में खुशियों का दीप जलाया है। संस्थान के संस्थापक धनराज जस्सू रोड़ा वाले ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्थान ने गोद लिए गए जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, भुजिया, पूजा सामग्री, दीपक और बच्चों के लिए नए कपड़े वितरित किए। इस नेक कार्य को संस्थान अध्यक्ष सुषमा श्याम करनानी और आनंद जोशी की देखरेख में अंजाम दिया गया। सहयोगकर्ताओं और सेवादारों के अथक प्रयासों से दीपावली का यह उपहार सभी परिवारों तक पहुंचा। संस्थान की सहायता सिर्फ श्रीडूंगरगढ़ तक ही सीमित नहीं है। बीकानेर, बाड़मेर, अलवर सहित कई क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवार भी संस्थान की देखरेख में आते हैं, जिन्हें हर महीने नियमित रूप से राशन सामग्री दी जाती है। संस्थान ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे भी किसी जरूरतमंद के जीवन में दीप जलाकर इस त्योहार को खास बनाएं। संस्थान का कहना है, दीपावली सिर्फ अपने घर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि किसी असहाय के जीवन में भी खुशियों की रोशनी पहुंचाने का प्रयास होना चाहिए। संस्थान की यह पहल न केवल त्यौहार की चमक बढ़ाती है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और समाजसेवा की मिसाल भी पेश करती है।

Related Posts

पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी समाचार गढ़। पेपर लीक के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

समाचार गढ़। लूणकरणसर के महाजन क्षेत्र के गांव मोखमपुरा में देर रात दो बजे नहर का एस्केप खोल देने से तबाही मची, किसानों की सैंकड़ों बीघा में खड़ी नरमा व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights