Nature Nature

हनुमानजी मंदिर के पास मारपीट, सिर पर ईंट मारने से युवक गंभीर घायल

Nature

समाचार गढ़, 3 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के लिखमीसर उतरादा गांव में एक युवक को सिर पर ईंट मारने की घटना सामने आई है, जिससे पीड़ित के सिर और कान से खून बहने लगा। इस मामले में सेरूणा थाने में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय बाबूलाल पुत्र चंद्राराम नाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अक्टूबर को वह गांव के हनुमानजी मंदिर के पास खड़ा था। उसी दौरान आरोपी बाबूलाल पुत्र भंवरलाल ज्याणी कैंपर गाड़ी से वहां आया और परिवादी से गाली-गलौच करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने ईंट उठाकर बाबूलाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर और कान से खून बहने लगा। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर हस्तक्षेप कर बीच-बचाव किया और पीड़ित को बचाया। सेरूणा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कार्यवाहक थानाधिकारी हैड कांस्टेबल महेश कुमार को सौंपी है।

Related Posts

देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 10 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि अष्टमी 07:30 AM🔅 नक्षत्र विशाखा 07:56 AM🔅 करण :कौलव 07:30 AMतैतिल 07:30…

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

समाचार गढ़, 10 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights