Nature Nature

नाबालिग लड़कों से करवाई जा रही अवैध शराब की सप्लाई, ग्रामीणों में भंयकर रोष, पहुंचे थाने

Nature

समाचार गढ़, 3 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर चोटियान गांव में अवैध शराब ठेके के विरोध में धरनार्थियों और शराब माफिया के बीच शनिवार को बड़ा विवाद हुआ। हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, गांव में स्कूल और खेल मैदान के पास खुले अवैध शराब ठेके को बंद करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले 63 दिनों से धरने पर बैठे हैं। बीते दिन शराब माफिया पर आरोप लगा कि उन्होंने धरनार्थियों पर हमला किया, जिसके विरोध में शनिवार शाम को बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे। गांव के सरपंच रामचंद्र चोटिया का कहना है कि ठेका संचालक नाबालिग लड़कों के जरिए शराब की सप्लाई करवा रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़के को पकड़कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद माफिया ने धरनार्थियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। ग्रामीणों ने थाने में ज्ञापन सौंपते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता श्यामसुदंर आर्य और अन्य युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो वे थाने के सामने धरना देंगे। इस विरोध में पूर्व सरपंच मेघाराम चोटिया, बजरंगलाल चोटिया, तिलोकराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा शामिल हुए।

Related Posts

World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: मध्य एशिया का खूबसूरत देश उज्बेकिस्तान इन दिनों अपनी ऐतिहासिक विरासत, कम खर्च वाली जीवनशैली और प्राकृतिक संसाधनों को लेकर चर्चा में है। सोशल…

BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: भारत और रूस के रिश्तों में ऊर्जा, रक्षा और कारोबार के बाद अब आर्कटिक क्षेत्र भी सहयोग का बड़ा केंद्र बनता नजर आ रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

World Cheapest Country: 1000 रुपये लेकर जाएं तो हाथ में आएगी हजारों की करेंसी, सोने की सबसे बड़ी खदानों में से एक भी यहीं

BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights