Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़: पिता के साथ मारपीट और बेटी ने आंख-मुंह में मिर्च भरने का मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 17 नवम्बर 2024। सेरूणा थाना क्षेत्र के गोपालसर गांव में परिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 37 वर्षीय राजेंद्र बावरी ने अपनी पत्नी कृष्णा, बेटों अनोप और देवेंद्र, और बेटी निरमा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।परिवादी ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों से अलग रहता है। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे जब वह अपने घर में था, तभी आरोपी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचे। दोनों बेटों के हाथों में चाकू और पत्नी के हाथ में कुल्हाड़ी थी। आरोप है कि तीनों ने राजेंद्र पर हमला कर दिया, जिससे उसे सिर और हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा, बेटी निरमा ने हाथ में मिर्च लेकर राजेंद्र की आंख और मुंह में भर दी। मारपीट के दौरान आरोपी 20 हजार रुपये नगद और मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। शोर सुनकर राजेंद्र की मां और भांजी मौके पर पहुंचीं, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ग्रामीणों के एकत्रित होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सेरूणा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।

Related Posts

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights