Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में महिला मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू

Nature

समाचार गढ़, 21 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ में पंचायत समिति के वीसी कक्ष में आयोजित विशेष बैठक में उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उमा मितल ने विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए व्यापक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या, पुरुष मतदाताओं की तुलना में कम है, जो लिंगानुपात में असंतुलन दर्शाता है। इसे दूर करने के लिए 23 नवंबर को ग्राम और वार्ड सभाएं तथा 24 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत, ग्राम स्तरीय कार्मिक जैसे पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एनएनएम, और आशा सहयोगिनी को निर्देश दिया गया है कि वे पात्र महिला मतदाताओं का चिन्हीकरण करें और उन्हें बूथ लेवल ऑफिसर्स या वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से तुरंत पंजीकृत करवाएं। अभियान की प्रगति की निगरानी के लिए उपखंड स्तरीय अधिकारियों को विभिन्न बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनसे यह अपेक्षा की गई है कि वे प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ्स के साथ प्रस्तुत करें। इस दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे क्षेत्र में जागरूकता फैलाएं और वंचित पात्र महिलाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

    समाचार गढ़, 15 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कल 16 व 17 मई को दो  दिवसीय महा बचत ऑफर के तहत डॉ. लाल पैथ लैब में मात्र 3800 रूपए में…

    NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

    NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम समाचार गढ़, 15 मई 2026। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद केंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

    श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

    NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

    NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

    खेत की डिग्गी बनी काल: बीकानेर में तीन सगी बहनों की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

    खेत की डिग्गी बनी काल: बीकानेर में तीन सगी बहनों की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

    केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

    भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

    भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

    ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

    ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights