Nature Nature

तोलियासर में भैरवनाथ के जन्मोत्सव पर काटा केक, लड्डुओं का लगाया भोग, रक्तदान शिविर हुआ शुरु

Nature

समाचार गढ़, 20 नवम्बर, श्रीडूंगरगढ़। तोलियासर गांव स्थित विश्वरक्षक बाबा भैरव नाथ का दो दिवसीय जन्मोत्सव श्री भैरव भक्त मण्डल श्रीडूंगरगढ़ के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन रात को भैरव अष्टोत्तर शतनाम जप और महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसके बाद भक्तों ने बाबा के जन्मोत्सव पर केक काटकर और लड्डुओं का भोग लगाकर खुशियां मनाईं। इस दौरान भक्तों ने जमकर आतिशबाजी की और बाबा का गुणगान किया।

महोत्सव के आज दूसरे दिन सुबह 9 बजे विशाल रक्तदान शिविर शुरू हो चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों और युवा भाग लेकर सामुदायिक सेवा में योगदान देने पहुँचे है। इसके साथ ही बाबा भैरव नाथ की जोत प्रज्वलित की गई और महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भक्त मंडल के सदस्य रतन लाल गंग, जयकिशन बाहेती, पवन मोदी, विमल चुरा, देवेंद्र उपाध्याय, प्रशांत पारीक, श्याम पांडिया, विष्णु शास्त्री, छोटूराम सैन, आदर्श व्यास, बटुक बोहरा, आशीष चुरा, पवन उपाध्याय, मुनिराम नाई और कमल नाई समेत कई प्रमुख लोग आयोजन में मौजूद है।

मंडल के संरक्षक सुरेंद्र सेठिया ने बताया कि बाबा भैरव नाथ की दिव्यता और शक्ति का स्मरण करते हुए यह महोत्सव भक्ति, सेवा और सामुदायिक एकता का प्रतीक बन गया है। भक्तों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए आयोजन को सफल बनाने में सभी ने उत्साहपूर्वक योगदान दे रहे है।

मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से बाबा के आशीर्वाद प्राप्त करने और रक्तदान शिविर सामुदायिक सेवा में भागीदार बनने की अपील की है।

  • Related Posts

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights