Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के राशन डीलर का निलंबित प्राधिकार हुआ बहाल

Nature

समाचार गढ़, 28 नवम्बर, श्रीडूंगरगढ़। जिला रसद अधिकारी कार्यालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के वार्ड नंबर 02 के उचित मूल्य दुकानदार विकास प्रजापत का निलंबित प्राधिकार पत्र बहाल कर दिया है। पहले जारी आदेश के तहत राशन वितरण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर प्रजापत का प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया था। हालाँकि, माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा एस.बी. सिविल रिट पिटीशन संख्या 17804/2024 में पारित स्थगन आदेश दिनांक 24.10.2024 की पालना करते हुए अब यह प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया गया है। जिला रसद अधिकारी ने क्षेत्र के प्रवर्तन निरीक्षक को निर्देशित किया है कि संबंधित उचित मूल्य दुकानदार को नियमानुसार राशन सामग्री और पोस मशीन का चार्ज सौंपा जाए। यह कार्य उनकी देखरेख में सुनिश्चित किया जाएगा और इसकी पालना रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। यह कदम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और राशन वितरण प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights